Horoscope: 13-02-26

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Horoscope

Horoscope: जानें कैसा रहेगा आज का दिन…

मेष राशि: आज का राशिफल
आज का दिन भाग्य के दृष्टिकोण से आपके लिए शुभ रहेगा। आप किसी मनोरंजन कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग और सानिध्य भरपूर मिलेगा। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। संतान को दी गई जिम्मेदारी वे अच्छे से निभाएंगे। कुछ नया करने का आपका प्रयास सफल रहेगा। धन संबंधी समस्याएं दूर होती नजर आ रही हैं।

वृष राशि: आज का राशिफल

दिनभर सक्रियता बनी रहेगी। बड़ों का आशीर्वाद और सलाह आपके लिए लाभकारी रहेगी। घर में धार्मिक कार्य या पूजा पाठ का योग है। वित्तीय काम समय पर पूरे करने से राहत मिलेगी। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। वित्तीय मामलों में लापरवाही नुकसान करा सकती है। नया काम शुरू करने से पहले पूरी जानकारी लें। नौकरी में भी दबाव बढ़ सकता है, इसलिए योजना से काम करें।

मिथुन राशि: आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। परिवार के किसी सदस्य से सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। बड़ों का सम्मान करें और पिताजी की सलाह पर ध्यान दें। नए कार्य की योजना बना सकते हैं। प्रॉपर्टी डीलिंग से जुड़े लोगों की बड़ी डील फाइनल हो सकती है। विरोधियों की बातों में आकर निवेश करने से बचें। आप संतान को संस्कार और परंपराओं का महत्व सिखाएंगे।

कर्क राशि: आज का राशिफल
आज का दिन किसी बड़ी उपलब्धि का संकेत दे रहा है। रक्त संबंध मजबूत होंगे। पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करेंगे। नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा। लगातार शुभ समाचार मिल सकते हैं, लेकिन धन संबंधी चिंता बनी रह सकती है। कार्यों में गड़बड़ी से थोड़ी परेशानी होगी। जरूरी जानकारी किसी से साझा न करें।

सिंह राशि: आज का राशिफल
आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रदर्शन उत्कृष्ट रहेगा। मनोकामना पूर्ण होने से खुशी मिलेगी। निजी मामलों में सक्रियता बढ़ेगी। नए संपर्क बनेंगे और पुराना मित्र मिल सकता है। सरकारी योजना में निवेश का विचार कर सकते हैं। ऑनलाइन व्यापार करने वालों को बड़ा ऑर्डर मिल सकता है।

कन्या राशि: आज का राशिफल
आज का दिन उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। घर में अतिथि का आगमन हो सकता है। रुकी हुई डील फाइनल होने की संभावना है। राजनीति से जुड़े लोगों को सतर्क रहना होगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें, अन्यथा भविष्य में आर्थिक परेशानी हो सकती है। कई कार्य एक साथ आने से व्यस्तता बढ़ेगी।

तुला राशि: आज का राशिफल
करियर के लिए दिन अच्छा है। हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। किसी भी कार्य में लापरवाही न बरतें। अच्छे भोजन का आनंद लेंगे। प्रतिस्पर्धा की भावना रहेगी। नई नौकरी मिलने से खुशी होगी। जीवनसाथी से हल्की कहासुनी हो सकती है। जरूरी कार्य समय पर पूरा करें।

वृश्चिक राशि: आज का राशिफल
सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए दिन अनुकूल है। प्रतिष्ठा और सम्मान में वृद्धि होगी। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। धन उधार लेने से बचें। परिवार के सदस्य को सलाह सोच-समझकर दें। पूजा-पाठ के आयोजन से घर का वातावरण सुखद रहेगा।

धनु राशि: आज का राशिफल
नौकरी में प्रमोशन के योग हैं। कार्यकुशलता से तरक्की मिलेगी। प्रभाव बढ़ेगा, लेकिन कुछ विरोधी भी सक्रिय हो सकते हैं। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। व्यापार में आंख मूंदकर भरोसा न करें। किसी गलती पर पिताजी नाराज हो सकते हैं। संतान को पढ़ाई के लिए बाहर जाना पड़ सकता है।

मकर राशि: आज का राशिफल
आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा। लंबे समय से रुके कार्य पूरे करने का प्रयास करें। धन संबंधित अटका काम पूरा हो सकता है। पैतृक संपत्ति मिलने के योग हैं। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। कामों में लापरवाही न करें। पारिवारिक समस्याएं दोबारा उभर सकती हैं, जिससे तनाव बढ़ेगा।

कुंभ राशि: आज का राशिफल
पार्टनरशिप में कार्य करने के लिए दिन बेहतर है। कानूनी मामलों में सकारात्मक दिशा मिलेगी। घर में मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। दूसरों के मामलों में अनावश्यक दखल देने से बचें। पढ़ाई में मेहनत करना लाभदायक रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका काम पूरा होगा।

मीन राशि: आज का राशिफल
आपकी प्रतिष्ठा और सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य में नियमों का पालन आवश्यक है। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। भाई-बहनों से मतभेद हो सकता है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। अविवाहित लोगों की मुलाकात किसी खास से हो सकती है। घूमने-फिरने या मित्रों के साथ पार्टी का अवसर मिल सकता है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें.... 1. विदिशा में बड़ा हादसा30

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 मुख्य और बड़ी खबरें... Read also: MP:

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें.... 1. विदिशा में बड़ा हादसा30

Bengaluru : शिक्षा विभाग के इंजीनियर पर लोकायुक्त की कार्रवाई, दोस्त के घर से 1.70 करोड़ रुपये बरामद

Bengaluru बेंगलुरु में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत लोकायुक्त

Madhya Pradesh : शोध ऐसा हो, जो बदल दें सबकी सोच: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् (मैपकास्ट) के विज्ञान

जांजगीर-चांपा में IT Raid: तिरुपति मिनरल्स कोल डिपो पर आयकर विभाग की छापेमारी

IT Raid: जांजगीर-चांपा जिले में आयकर विभाग (IT) ने बड़ी कार्रवाई करते

भिलाई में Labour Law Protest: बीएसपी यूनियनों का मुर्गा चौक पर जोरदार प्रदर्शन

Labour Law Protest: भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) में चार नए लेबर कानूनों

Mahidpur सावधान! लुटेरी दुल्हन और उसके गिरोह का पर्दाफाश, महिदपुर पुलिस ने आगरा से दबोचे ठग

रिपोर्टर : कुशाल ठाकुर Mahidpur (उज्जैन): अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिषेक रंजन

Jamtara  जामताड़ा में चक्का जाम: राष्ट्रीय आम हड़ताल के समर्थन में हाईवे पर उतरे श्रमिक और किसान

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara  : केंद्रीय श्रमिक संगठनों, ग्रामीण मजदूर संघों और