देहरादून: होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस पर सीएम धामी ने ली परेड की सलामी, भत्तों में बढ़ोतरी का ऐलान

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

रिपोर्ट- अविनाश गुप्ता

देहरादून: राजधानी देहरादून में सोमवार को होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य रैतिक परेड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जहां उन्होंने परेड की सलामी ली और जवानों के साहस एवं समर्पण की सराहना की।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि होमगार्ड का दायित्व सामान्य परिस्थितियों से लेकर आपदा, पर्यटन नियंत्रण, चारधाम यात्रा और सुरक्षा व्यवस्था जैसे संवेदनशील मोर्चों पर हमेशा चुनौतीपूर्ण रहा है। उन्होंने कहा कि होमगार्ड जवान हर परिस्थिति में पूरी निष्ठा के साथ खड़े रहते हैं और इसी समर्पण को देखते हुए राज्य सरकार उनके कल्याण के लिए लगातार प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने कहा “होमगार्ड का कार्य अत्यंत कठिन और महत्वपूर्ण है। चाहे पर्यटन हो, तीर्थाटन हो या चुनौतियों से भरे हालात, हमारे होमगार्ड जवान हमेशा जनता के साथ खड़े रहते हैं।”

कार्यक्रम में महानिदेशक होमगार्ड डॉ. पीवीके प्रसाद ने भी संबोधित किया। उन्होंने मुख्यमंत्री धामी का धन्यवाद जताते हुए कहा कि सरकार द्वारा होमगार्डों के लिए भोजन भत्ता 100 रुपये से बढ़ाकर 150 रुपये किया गया है। उन्होंने बताया कि अन्य राज्यों की तर्ज पर उत्तराखंड में भी वर्दी भत्ता बढ़ाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।

डीजी प्रसाद ने यह भी घोषणा की कि प्रशिक्षण के लिए अन्य जिलों में भेजे जाने वाले जवानों को अब 140 रुपये भोजन भत्ता दिया जाएगा।

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 1 मई 2026, शुक्रवार का दिन आध्यात्मिक दृष्टि से बेहद खास

MPHeliTourism : एमपी में आसमान से आस्था का सफर, CM डॉ मोहन यादव ने की पहल

Report- Aakash Sen MPHeliTourism : आस्था, आध्यात्म और अद्भुत शिल्पकला का अनूठा

Bargi Dam Ccruise Accident : बरगी डैम में क्रूज हादसा, 4 की मौत; कई लोग लापता

रिपोर्ट-सोमनाथ मिश्रा Bargi Dam Ccruise Accident : तेज तूफान के बीच पर्यटकों

Khargone मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्र का किया आकस्मिक निरीक्षण

Khargone मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इन दिनों प्रदेश की

Indore: जन्मदिन पर नए कपड़ों के लिए नहीं मिले 5 हजार, 11वीं की छात्रा ने की आत्महत्या

Indore इंदौर के छोटी ग्वालटोली क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई

New Delhi: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की BJP अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात, संगठन और विकास पर चर्चा

New Delhi: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय