Holi Special Train: होली पर रेलवे का बड़ा तोहफा, 1410 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Holi Special Train

Holi Special Train: होली का त्योहार नजदीक आते ही देशभर में ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ तेजी से बढ़ रही है। खासकर 15 फरवरी के बाद कई प्रमुख रूटों पर कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है और वेटिंग लिस्ट लंबी होती जा रही है। यात्रियों की इसी परेशानी को देखते हुए भारतीय रेलवे ने बड़ी तैयारी कर ली है। रेलवे ने होली के दौरान यात्रियों को राहत देने के लिए कुल 1410 होली स्पेशल ट्रेनों को पटरी पर उतारने का फैसला किया है, जिससे लाखों लोगों का अपने घर पहुंचना आसान होगा।

Holi Special Train

Holi Special Train: उत्तर रेलवे से चलेंगी 108 स्पेशल ट्रेनें, हर रूट पर रखी जा रही नजर

इन 1410 स्पेशल ट्रेनों में से 108 ट्रेनें उत्तर रेलवे जोन के अंतर्गत चलाई जाएंगी। इनमें से अधिकतर ट्रेनें दिल्ली और एनसीआर के प्रमुख स्टेशनों से रवाना होंगी, जिससे दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि होली के दौरान यात्रियों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। स्टेशनों पर भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था और यात्रियों की सहायता के लिए विशेष इंतजाम किए जाएंगे। रेलवे अधिकारी हर रूट पर यात्रियों की संख्या की लगातार निगरानी कर रहे हैं और जहां जरूरत होगी वहां अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जाएंगी।

Holi Special Train

Holi Special Train: निजामुद्दीन–दुर्ग रूट पर विशेष होली ट्रेन, कई स्टेशनों पर ठहराव

रेलवे ने हजरत निजामुद्दीन–दुर्ग रूट पर भी एक विशेष होली ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन 1 और 2 मार्च को सुबह 10:45 बजे दुर्ग से रवाना होकर अगले दिन सुबह 11:10 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। वहीं वापसी में यह ट्रेन 2 और 3 मार्च को दोपहर 12:30 बजे हजरत निजामुद्दीन से चलकर अगले दिन शाम 6:20 बजे दुर्ग पहुंचेगी।

इस ट्रेन में एसी, स्लीपर और जनरल कोच उपलब्ध होंगे। ट्रेन का ठहराव रायपुर, उसलापुर, पेंड्रा रोड, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी मुरवारा, दमोह, सागर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, आगरा और मथुरा में होगा।

Madhya Pradesh : समर्थन मूल्य पर सात मार्च तक होगा गेहूं का उपार्जन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Madhya Pradesh : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को बड़ी जानकारी

Maheshwar: करोंदिया में स्वास्थ्य महाकुंभ, 870 ग्रामीणों की जाँच और 15 लाख रुपये का मुफ्त उपचार

संवाददाता : राजेश पंवार Maheshwar (खरगोन): खरगोन जिले के करोंदिया स्थित माँ

Balaghat बालाघाट में दबंगई: रेत ठेकेदार के गुर्गों ने युवक को पाइप से पीटा, आक्रोश में रजेगांव बंद

Balaghat  (किरनापुर): मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में दबंगों की गुंडागर्दी का एक

Patna राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आए तेज प्रताप यादव, 11 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का किया ऐलान

Patna /नई दिल्ली: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों कानूनी

Madhya Pradesh : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्व. शुक्ल की जयंती पर किया नमन

Madhya Pradesh भोपाल: मध्यप्रदेश विधानसभा परिसर में मंगलवार को एक गरिमामयी कार्यक्रम

Bihar: पनोरमा ग्रुप के CMD संजीव मिश्रा के ठिकानों पर रेड, सुपौल से पूर्णिया तक जांच एजेंसियों की दबिश

रिपोर्ट: अजीत ठाकुर Bihar सुपौल/पूर्णिया: बिहार के कोसी और सीमांचल क्षेत्र के

Cinema : राजपाल यादव को क्यों हुई जेल? 15 साल पुराने कर्ज और फिल्म ‘अता पता लापता’ ने बिगाड़ा खेल

Cinema बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव अपनी बेहतरीन एक्टिंग से लाखों