होली 2025: मध्य प्रदेश में रंगों की धूम, सीएम मोहन यादव ने खेली गुलाल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Holi 2025: Celebration of colors in Madhya Pradesh, CM Mohan Yadav played gulal

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने गाया ‘रंग बरसे’

भोपाल (मध्य प्रदेश): मध्य प्रदेश में होली का जश्न पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया गया। प्रदेशभर में शुक्रवार सुबह से ही लोग रंगों में सराबोर नजर आए। रंगों के साथ-साथ खुशियों, उत्साह और पारंपरिक व्यंजनों ने भी इस त्यौहार को और खास बना दिया, जिसमें सबसे लोकप्रिय ‘गुजिया’ लोगों की पहली पसंद रही।

सीएम मोहन यादव ने खेली गुलाल

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने सरकारी आवास पर होली का जश्न मनाया। उन्होंने गुलाल उड़ाकर सभी को होली की शुभकामनाएं दीं और प्रदेशवासियों के लिए खुशहाली की कामना की। सीएम ने पारंपरिक तरीके से होली खेली और सभी के साथ इस रंग-बिरंगे त्योहार का आनंद लिया।

इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय ने गाया ‘रंग बरसे’

इंदौर में होली का अलग ही नजारा देखने को मिला। यहां भाजपा के वरिष्ठ नेता और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने न केवल रंगों से होली खेली, बल्कि उन्होंने मशहूर होली गीत ‘रंग बरसे’ गाकर माहौल को और भी रंगीन बना दिया। उनके इस अंदाज को देखकर वहां मौजूद लोग झूम उठे और पूरे उत्साह के साथ त्यौहार मनाया।

मध्य प्रदेश में होली का माहौल

पूरे राज्य में होली की जबरदस्त धूम रही। लोग सुबह से ही रंग-गुलाल में रंगे नजर आए। बाजारों में मिठाइयों और पकवानों की खुशबू फैली रही, खासकर गुजिया, मालपुआ और ठंडाई की जमकर बिक्री हुई।

उत्सव के साथ शांति का संदेश

होली के इस रंगीन माहौल में प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क रहा। पुलिस और प्रशासन ने त्योहार को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए विशेष इंतजाम किए थे।

होली 2025 ने पूरे मध्य प्रदेश को रंगों, खुशियों और मेल-मिलाप की भावना से भर दिया।

Sandipani Vidyalaya : सांदीपनि विद्यालयों के तैयार भवन, स्कूल चलें अभियान में कराएं लोकार्पण

Sandipani Vidyalaya : भवनों का लोकार्पण, स्कूलों का युक्तियुक्तकरण, आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण और