Hockey में उभरा मध्यप्रदेश, बेटियों के बाद बेटों ने भी रचा इतिहास, दोनों टीमों ने जीता रजत पदक

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
https://swadeshlive.com/hockey-rising-in-mp/

Hockey: 16वीं हॉकी इंडिया सब-जूनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2026 में मध्यप्रदेश की महिला और पुरुष दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम कर प्रदेश को गौरवान्वित किया। रांची में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश महिला हॉकी टीम तथा पुरुष हॉकी टीम ने उत्कृष्ट खेल, अनुशासित रणनीति और सशक्त टीमवर्क का प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफल सफर तय किया।

Hockey: फाइनल में महिला टीम का शानदार प्रदर्शन, अंत तक बनाए रखा दबाव

मध्यप्रदेश महिला हॉकी टीम ने पूरे टूर्नामेंट में अनुशासन, तालमेल और आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में मेजबान झारखंड के खिलाफ टीम ने 2–1 के करीबी स्कोर के साथ अंत तक कड़ा संघर्ष किया। मुकाबले में गीता श्री ने मध्यप्रदेश के लिए पहला गोल दागते हुए टीम को शानदार शुरुआत दिलाई और मैच के दौरान अंत तक दबाव बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सेमीफाइनल में ओडिशा जैसी मजबूत टीम को हराकर फाइनल में पहुंचना टीम की तैयारी और क्षमता का प्रमाण रहा।

MP Hockey: महिला टीम- युवा जोश और प्रतिभा का संगम

Hockey

मध्यप्रदेश महिला टीम में महक परिहार, साजेदा बेगम, शालिनी सिंह, रोली, स्नेहा दवाड़े, मानसी, प्रियंशी केश्त्रे, सुदीप्ता, नौसीन नाज़, केशर, गीता श्री, भाविका, जागृति, प्रियंशी भावर, आक्शा खान, सादफ खान, विभा सिंह एवं मुस्कान रघुवंशी जैसी प्रतिभाशाली खिलाड़ी शामिल हैं, जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट में अनुशासन और समर्पण का परिचय दिया है।

Hockey: दमदार खेल के दम पर पुरुष टीम ने भी जीता रजत पदक

दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए Hockey Madhya Pradesh की पुरुष टीम ने 16वीं सब-जूनियर मेन हॉकी राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में रजत पदक अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में मध्यप्रदेश ने उत्तर प्रदेश के खिलाफ शानदार खेल दिखाते हुए 5–2 का स्कोर बनाया। मैच की शुरुआत में ही गाजी खान ने पहला गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई, जिसके बाद करण गौतम ने दूसरा गोल करते हुए बढ़त को मजबूत किया। पूरे मुकाबले में टीम ने आक्रामक रणनीति, सटीक पासिंग और बेहतरीन तालमेल का प्रदर्शन करते हुए दमदार खेल का परिचय दिया और प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया।

Hockey: पुरुष टीम में शामिल खिलाड़ी

राजक आयुष, लोढ़ी आयुष सिंह, शुक्ला अनिल, अंश बहुतरा (कप्तान), अवि माणिकपुरी, अली गुफरान, निंगोम्बाम रोनिन सिंह, सिद्धार्थ बेन, देवराज प्रजापत, करण गौतम, रैयान उल हक, दीपक सिंह, ग़ाज़ी खान, हर्षित धोते (GK), जितेंद्र कहार, आज़ाद सुल्तानी, कुणाल कावरे और नंदू सिंह—ने उत्कृष्ट टीमवर्क और समर्पण का परिचय दिया।

Hockey: खेल मंत्री श्री सारंग ने दी बधाई

मध्यप्रदेश के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने दोनों टीमों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों की मेहनत, कोचिंग स्टाफ के मार्गदर्शन और राज्य सरकार द्वारा विकसित खेल सुविधाओं का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में ये खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और भी बड़ी सफलताएं हासिल करेंगे।

Hockey: प्रदेश में हॉकी को मिल रही नई पहचान

लगातार मिल रही इन सफलताओं से यह स्पष्ट है कि मध्यप्रदेश अब हॉकी के क्षेत्र में एक उभरती ताकत बनता जा रहा है। मध्यप्रदेश की खेल अकादमियों में मिल रहे गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण और संसाधनों के कारण खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। यह सफलता प्रदेश को खेलों के क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Hockey: अकादमी का प्रशिक्षण बना सफलता की नींव

मध्यप्रदेश की हॉकी अकादमियों में आधुनिक प्रशिक्षण, फिटनेस प्रबंधन और अनुभवी कोचिंग के माध्यम से खिलाड़ियों को निखारा जा रहा है। यही कारण है कि प्रदेश के खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। MP Women Hockey Academy टीम की यह उपलब्धि प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। यह दिखाता है कि समर्पण, मेहनत और सही मार्गदर्शन से राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जा सकता है।

read also: Ladli Behna Yojana : लाड़ली बहना योजना की 33वीं किश्त जारी, सीएम डॉ. मोहन ने ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. भीषण गर्मी की दस्तक,

Masoom Sharma Controversy: देहरादून में गायक मासूम शर्मा पर केस दर्ज, कार्यक्रम में अभद्र भाषा का आरोप

Masoom Sharma Controversy: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में हरियाणवी लोक गायक मासूम

Iran US Talk Failure: इस्लामाबाद वार्ता फेल, ईरान का आरोप- ‘डील से बस कुछ इंच दूर थे’

Iran US Talk failure: ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने इस्लामाबाद

Nainital Viral Video: नैनीताल में सरेआम मारपीट का वीडियो वायरल, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

Nainital Viral Video: उत्तराखंड के नैनीताल शहर में कानून व्यवस्था को लेकर

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. 15 अप्रैल से हीट

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. भीषण गर्मी की दस्तक,

Kawardha Wife Murder : पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

Kawardha Wife Murder : सिंघनपुरी जंगल क्षेत्र में दिल दहला देने वाली

Raipur : नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मंथन,15 अप्रैल को राज्य स्तरीय समारोह की तैयारी

Raipur : मुख्यमंत्री निवास में अहम बैठक आयोजित Raipur : छत्तीसगढ़ की

Odisha: झारसुगुड़ा में माँ ने दो मासूम बच्चों की कुल्हाड़ी से की हत्या, फिर खुद का भी रेता गला

Odisha झारसुगुड़ा जिले के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के टंगरपाली गाँव में शनिवार

Bihar भाजपा विधायक दल की बैठक तय: 14 अप्रैल को पटना में चुना जाएगा नया नेता

Bihar में सत्ता परिवर्तन और नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर चल