Report by: Sahib Kapoor, Edit by: Priyanshi Soni
Hisar Town Park Inauguration: हिसार में ताऊ देवी लाल टाउन पार्क का जीर्णोद्धार और नवीनीकरण कार्य पूरा हो गया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीरवार को पार्क का लोकार्पण किया और पार्क का भ्रमण कर नई सुविधाओं का जायजा लिया।
Hisar Town Park Inauguration: 12 एकड़ क्षेत्र में आधुनिक और थीम आधारित पार्क, 14.72 करोड़ की परियोजना सम्पन्न
पंचतत्व थीम पर आधारित इस 12 एकड़ क्षेत्रफल वाले पार्क में आधुनिक कला और नवाचार का बेहतरीन संगम देखने को मिलता है। पार्क में ओपन एयर थिएटर, आयुष एवं औषधीय पौधों का उद्यान, जैव विविधता और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने वाले क्षेत्रों का निर्माण किया गया है।
Hisar Town Park Inauguration: ओपन एयर थिएटर और औषधीय पौधों का उद्यान सहित पार्क में विविध सुविधाएं
इसके अलावा, पार्क में सूर्य नमस्कार और अदृश्य प्रतिमाएँ, जॉगिंग और वॉकिंग ट्रैक, म्यूज़िकल फाउंटेन, वॉटर लेक, बच्चों के लिए प्लेइंग कॉर्नर, कांच का डेक और आउटडोर जिम जैसी आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं। आगंतुकों के लिए पर्याप्त पार्किंग और खाद्य स्टॉल भी लगाए गए हैं।

Hisar Town Park Inauguration: सांस्कृतिक, मनोरंजन और स्वास्थ्य-पर्यावरण पर केंद्रित विकास
12 एकड़ में फैले इस पार्क के जीर्णोद्धार और नवीनीकरण पर कुल 14.72 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। लोकार्पण के दौरान मुख्यमंत्री का स्वागत फूल मालाओं, शॉल और स्मृति चिन्हों से किया गया। यह परियोजना न केवल हिसारवासियों के लिए मनोरंजन और विश्राम का स्थल बनेगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य को भी बढ़ावा देगी।
यह खबर भी पढ़ें: HR News 15-01-2026: जानें हरियाणा की 10 बड़ी खबरें





