हिमानी नरवाल हत्याकांड: जानिए, पूरी मर्डर मिस्ट्री, आरोपी सचिन की जुबानी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
himani narwal murder case

महाराष्ट्र के रोहतक में कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की हत्या का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। पुलिस इस हत्याकांड की गहन जांच कर रही है और जल्द ही घटनास्थल पर जाकर सीन को रीक्रिएट कर सकती है। इसके साथ ही, पुलिस साक्ष्य जुटाने के लिए हिमानी का लैपटॉप और अन्य सामान बरामद करने की तैयारी में है

आरोपी सचिन के कबूलनामे से खुलासे

पुलिस ने इस हत्याकांड के आरोपी सचिन उर्फ ढिल्लू को दिल्ली के मुंडका इलाके से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान झज्जर के खैरपुर गांव निवासी सचिन के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने कई चौंकाने वाले खुलासे किए। उसने कबूल किया कि हत्या के बाद उसने हिमानी के शव से उसकी उंगलियों में पहनी हुई अंगूठियां निकाल ली थीं और गहनों को एक निजी फाइनेंस एजेंसी में गिरवी रख दिया था। हालाँकि, आरोपी ने पुलिस के सामने यह भी दावा किया कि अंगूठी उसे गिफ्ट में मिली थी। पुलिस इस दावे की सत्यता की जांच कर रही है।

हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने की कोशिश

पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद सचिन ने शव को सूटकेस में भरकर ठिकाने लगाने की कोशिश की थी। वह सीसीटीवी फुटेज में सूटकेस ले जाते हुए कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी हिमानी के शव को ऑटो रिक्शा तक ले जा रहा था

हत्या का कारण और वारदात का पूरा घटनाक्रम

पुलिस जांच में सामने आया कि 28 फरवरी को सचिन हिमानी के घर आया था। दोनों के बीच किसी रुपए के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया। पहले वह गुस्से में घर से चला गया, लेकिन शाम करीब 4 बजे दोबारा लौटा। बातचीत के दौरान फिर से झगड़ा हुआ, जो हाथापाई तक पहुँच गया

गुस्से में आकर सचिन ने हिमानी का गला मोबाइल चार्जर के तार से घोंट दिया। हत्या के बाद उसने शव को बेड पर रजाई से ढंक दिया और शरीर को ठिकाने लगाने का तरीका सोचने लगा। इसी दौरान उसकी नजर कमरे में पड़े सूटकेस पर पड़ी, जिसमें उसने हिमानी का शव ठूंस दिया

शव को ठिकाने लगाने की योजना

हत्या के बाद सचिन ने हिमानी का लैपटॉप, गहने और अन्य कीमती सामान उठाया और स्कूटी से झज्जर स्थित अपनी मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान पर गया। वहां कुछ देर बिताने के बाद वह दोबारा हिमानी के घर लौटा और खून से सना रजाई का कवर हटाया, ताकि कोई सबूत न बचे

रात 10 बजे एक ऑटो रिक्शा बुलाकर वह दिल्ली बाईपास पहुँचा और फिर बस में सवार होकर सांपला पहुँचा। वहां उसने सूटकेस को झाड़ियों में फेंक दिया

हिमानी को श्रद्धांजलि, न्याय की मांग

इस हत्याकांड के विरोध में महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (MDU) के एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने मौन धारण कर हिमानी को श्रद्धांजलि दी। एनएसयूआई अध्यक्ष अमन वशिष्ठ ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। संगठन ने पीड़िता के परिवार को न्याय दिलाने के लिए पूरा सहयोग देने की बात कही है।

फिलहाल, पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है और सचिन के बयानों की पुष्टि के लिए ऑटो रिक्शा चालक और अन्य प्रत्यक्षदर्शियों की तलाश कर रही है

ये भी पढ़िए :CHAMPIONS TROPHY: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच महामुकाबला

Karnataka: बेलगावी के मंदिर में कुबेर का भंडार! 4 दिन तक चले नोट गिनने के ‘मशीनी हाथ’, आंकड़ा सुन चकरा जाएगा सिर।

Karnataka कर्नाटक के बेलगावी जिले के सवदत्ती स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री रेणुका

Balrampur: मोहाली रोड पर दो ट्रकों की भीषण टक्कर, ड्राइवर की आग में जलकर मौत

report by: Sunil Thakur Balrampur: बलरामपुर, बसंतपुर थाना क्षेत्र। वाड्राफनगर के मोहाली