,

हिमाचल प्रदेश: नए साल में नौकरी के अवसर, 1423 पदों पर होंगी भर्तियां

Himachal Pradesh: Job opportunities in the new year, recruitment will be done on 1423 posts

हिमाचल प्रदेश में युवाओं के लिए अच्छी खबर है। दो साल का लंबा सरकारी नौकरियों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। नए साल में युवाओं को रोज़गार के नए अवसर मिलने जा रहे है। पेपरलीक मामले के चलते जांच के दायरे में उलझी अधिकतर परीक्षाओं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। महज पांच परीक्षाएं बाकी बची हैं, जिन्हें लेकर सरकार स्तर पर फैसला होना बाकी है।

अब नई भर्ती परीक्षाओं को सिंगल विंडो सिस्टम के जरिये जल्द शुरू होने की उम्मीद है। वहीं, 80 पोस्ट कोड के तहत 1,423 पदों की भर्ती प्रक्रिया भी नए साल में आगे बढ़ने की उम्मीद है। दो साल से भर्तियों का इंतजार कर रहे प्रदेश के हजारों युवाओं के लिए यह बड़ी राहत होगी। बीते वर्ष भंग किए गए कर्मचारी चयन आयोग के दौर में विज्ञापित भर्तियों के पात्र अभ्यर्थियों को कम से कम दो साल अधिकतम आयु सीमा में राहत देने की तैयारी भी प्रदेश सरकार की है। इस सिलसिले में राज्य चयन आयोग ने प्रस्ताव प्रदेश सरकार को भेजा है। उम्मीद है कि नए साल में इस पर फैसला होगा। 80 पोस्ट कोड में प्रदेश के विभिन्न विभागों में कुल 1,423 पदों पर भर्ती की जाएगी। 

इसमें जेबीटी, जेओए, आईटी सहित विभिन्न पद शामिल हैं। सबसे अधिक 400 के करीब पद जेबीटी के भरे जाएंगे। भर्ती प्रक्रिया शुरू होने से युवाओं का रोजगार के लिए इंतजार समाप्त हो जाएगा। उधर, हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग के सचिव विक्रम महाजन ने बताया कि पूर्व में शुरू हुई भर्ती प्रक्रियाएं लगभग पूरी कर दी गई हैं। सरकार की ओर से निर्देश मिलते ही 80 पोस्ट कोड की भर्ती प्रक्रिया को जल्द शुरू किया जाएगा।

कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के लिए जल्द फाइनल होगी एजेंसी
कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट यानी सीबीटी के लिए जल्द एजेंसी फाइनल होने की उम्मीद है। ओटीए के पदों को भरने के लिए पायलट भर्ती आयोग ने एडसिल एजेंसी के जरिये करवाई थी, लेकिन अब प्रदेश सरकार किसी अन्य एजेंसी की तलाश में है, ताकि परीक्षाओं के आयोजन में अधिक बजट खर्च न हो। पहली भर्ती के आयोजन की एवज में एडसिल एजेंसी को 35 लाख से अधिक की रकम चुकाई गई थी। इस भुगतान के लिए सरकार की ओर से लंबा वक्त लगाया गया था। अब नए साल में स्थायी व्यवस्था मिलने की उम्मीद है।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 25 नवंबर 2026 का दिन बुधवार है। ज्योतिषीय गणना…

CM Yogi : योगी सरकार की योजना से 2 मासूमों को मिली आवाज, खिलखिला उठा बचपन

CM Yogi : योगी सरकार के राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम से कानपुर…

CM Hemant Soren देश के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा लुगू बुरू, घांटा बाड़ी धोरोमगाढ़ : मुख्यमंत्री

CM Hemant Soren लुगू बुरू घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ राजकीय महोत्सव और अंतरराष्ट्रीय संताल…

Haldwani News : उद्योगपति से 7 करोड़ की कथित वसूली का आरोप, महिला समेत 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज

रिपोर्ट: दीपक अधिकारी, हल्द्वानी Haldwani News : उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक…

Punjab में 6 साल बाद फिर साथ आए BJP और अकाली दल, 2029 तक नशामुक्त राज्य बनाने का किया वादा

Punjab: पंजाब की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। करीब…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 24 नवंबर 2026, मंगलवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय…

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुए अहम फैसले, 7 हजार करोड़ से होगा प्रदेश का विकास

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को मंत्रि-परिषद की…