,

संसद हमले की बरसी पर वीरों को किया याद

दिल्लीः आज ही के दिन 13 दिसम्बर 2001 को सुबह एक सफेद एम्बेसडर कार में पांच आंतकी संसद में घुसते है और ताबड़तोड़ गोलियां चला देते है, इसके साथ ही हाथ गोले से भी हमला करते है, इस हमले में सुरक्षा में लगे कई जवान शहीद हो जाते है। गनीमत यह रही कि सुरक्षा जवानों ने मुस्तैदी से संसद की हिफाजत की और नेताओं को सुरक्षित रखा। इसी दिन देश के अपने वीर बलिदानों को याद किया जाता है। जिसके चलते राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद हमले के बलिदानों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि उन बहादुरों को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं जिन्होंने 2001 में आज के दिन हमारी संसद की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी थी। उनका साहस और निस्वार्थ सेवा हमें प्रेरित करती रहेगी। राष्ट्र उनके और उनके परिवारों के प्रति हमेशा कृतज्ञ रहेगा। उन्होंने लिखा इस दिन मैं आतंकवाद से लड़ने के लिए भारत के अटूट संकल्प को दोहराती हूं। हमारा देश आतंकी ताकतों के खिलाफ एकजुट है।

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित अन्य नेताओं ने दी श्रद्धाजंलि

23 साल पहले 2001 में ससंद हमले की बरसी के मौके पर संसद परिसद में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस मौके पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और कई सांसदों और मंत्रियों ने आतंकी हमले में बलिदान हुए वीरों को पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सीआईएसएफ जवानों ने सलामी दी, इसके बाद दो मिनट का मौन रखा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, गृह मंत्री अमित शाह, लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी, संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू आदि शामिल हुए।

13 दिसम्बर 2001 दिन के करीब 11.40 बजे

दिन के करीब 11.40 बजे का टाइम हो रहा था। तभी संसद भवन के अंदर एक सफेद रंग की लाल बत्ती लगी हुई एम्बेसडर कार आती है। कार पर मंत्रालय का स्टीकर लगा था। जिसके अंदर पांच आंतकी सवार थे। कार के अंदर आते ही 12 नम्बर गेट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को शक हुआ क्योंकि कार की स्पीड तय स्पीड से तेज थी। जिसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने कार को वापस मोड़ने का इसारा किया लेकिन कार वापिस नहीं मुड़ी और तत्कालीन उप राष्ट्रपति कृष्ण कांत की गाड़ी से जा भिड़ी। इसके बाद आतंकी बाहर उतरे और आधुनिक हथियारों से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में एक माली समेत आठ सुरक्षा कर्मी शहीद हो गए। लेकिन सुरक्षाकर्मियों की मुस्तैदी से पांचों आतंकियों को मार गिराया गया। बाद में कार से 30 किलो आरडीएक्स बरामद हुआ। बता दें कि उस वक्त संसद में करीब 200 सांसद व मंत्री मौजूद थे। लेकिन सुरक्षाकर्मियों की मुस्तैदी से किसी भी नेता को नुकसान नहीं पहुंचा।

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Imran Khan की रिहाई के लिए इस्लामाबाद की ओर बढ़ा पीटीआई का मार्च, शहबाज सरकार सख्त

Imran Khan: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई को लेकर…

LUCKNOW: ‘स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश’ बना यूपी: सीएम योगी

Report by: Vandana Rawat LUCKNOW: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वस्थ-सक्षम उत्तर प्रदेश'…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. बिलासपुर में ‘गुंडी गैंग’ की…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Indore Rajwada SBI Action: राजवाड़ा में SBI बैंक की बिल्डिंग पर निगम की कार्रवाई

Indore Rajwada SBI Action: इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में गुरुवार को…