हजारीबाग पहली बार करेगा कूच बिहार ट्रॉफी की मेजबानी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Hazaribagh will host Cooch Behar Trophy for the first time

रूपेश कुमार दास, हजारीबाग

झारखंड-केरल आमने-सामने

हजारीबाग के क्रिकेट इतिहास में नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। पहली बार जिले को बीसीसीआई की प्रतिष्ठित कूच बिहार ट्रॉफी की मेजबानी का मौका मिला है। झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) के मानद सचिव सौरभ तिवारी ने आधिकारिक पत्र जारी कर इसकी पुष्टि की है।

8 से 11 दिसंबर तक मुकाबला

यह ऐतिहासिक मैच आगामी 8 से 11 दिसंबर 2025 तक संजय सिंह क्रिकेट स्टेडियम, हजारीबाग में खेला जाएगा। इस दौरान झारखंड और केरल की टीमें आमने-सामने होंगी। आयोजन की खबर मिलते ही जिलेभर के क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

JSCA ने हजारीबाग को दिया पहला मैच

JSCA ने 2025-26 सीजन के लिए कुल 77 मैचों की मेजबानी झारखंड को सौंपी है। इनमें से पहला मैच हजारीबाग को मिला है। संघ ने जिला क्रिकेट संघ को निर्देश दिए हैं कि पिच, आउटफील्ड, साइड स्क्रीन, कवर, रोलर और खिलाड़ियों की सभी सुविधाएं मैच से कम से कम 15 दिन पहले तैयार कर दी जाएं।

सपना हुआ साकार

हजारीबाग जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष एवं सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि वर्षों का सपना अब साकार हो रहा है। उन्होंने संघ के पूर्व सचिव स्व. संजय सिंह को याद करते हुए कहा कि उनका अधूरा सपना अब पूरा हो गया है। वहीं, जिला क्रिकेट संघ के सचिव बंटी तिवारी ने भरोसा दिलाया कि तैयारियों में किसी प्रकार की कमी नहीं छोड़ी जाएगी।

हजारीबाग को मिलेगी नई पहचान

क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि इस आयोजन से न केवल स्थानीय खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर का अनुभव मिलेगा, बल्कि हजारीबाग भी देश के क्रिकेट मानचित्र पर एक नई पहचान हासिल करेगा। यह अवसर युवा खिलाड़ियों के लिए करियर बनाने का बड़ा मंच साबित हो सकता है।

Drunk Driving : रायपुर में 165 नशेड़ी वाहन चालकों पर कार्रवाई, ट्रैफिक पुलिस की सख्ती जारी

Drunk Driving : राजधानी रायपुर में यातायात पुलिस लापरवाह और नियम तोड़ने

Bhagalpur: ‘स्मार्ट सिटी’ के दावों की खुली पोल, तातारपुर से स्टेशन चौक तक जाम का जंजाल

रिपोर्ट : संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित

Sukma Visit : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सुकमा आगमन, विकास कार्यों का करेंगे शुभारंभ

Sukma Visit : पुलिस लाइन हेलीपैड पर हुआ आत्मीय स्वागत, जनप्रतिनिधि और

Akhil Bharat Hindu Mahasabha का 112वां स्थापना दिवस देशभर में धूमधाम से मनाया गया

Akhil Bharat Hindu Mahasabha: अखिल भारत हिंदू महासभा का 112वां स्थापना दिवस