हजारीबाग: गेरुआ नदी के पास अज्ञात हमलावरों ने की गोलीबारी

- Advertisement -
Ad imageAd image
Hazaribagh: Unknown attackers opened fire near Gerua river

रिपोर्ट: रूपेश कुमार दास
हजारीबाग जिले के केरेडारी-बुंडू मुख्य सड़क मार्ग पर स्थित गेरुआ नदी के पास मंगलवार देर रात अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी कर पूर्व टीएसपीसी (तृतीय प्रस्तुति समिति) के सब-जोनल कमांडर अनीश अंसारी की हत्या कर दी। यह घटना इलाके में फिर से नक्सली गतिविधियों और आपसी गैंगवार की आहट को उजागर कर रही है।

8 से 10 राउंड फायरिंग, मौके से बरामद खोखे

पुलिस सूत्रों के अनुसार, हमलावरों ने अनीश पर करीब 8 से 10 राउंड गोलियां चलाईं। मौके से 7–8 खोखे बरामद हुए हैं, और अनीश के शरीर पर गोलियों के कई निशान मिले हैं। घटना की जानकारी बुधवार सुबह केरेडारी थाना प्रभारी विवेक कुमार को मिली, जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग मेडिकल कॉलेज भेजा।

मोबाइल से मिल सकते हैं अहम सुराग

मौके से पुलिस ने एक एंड्रॉयड मोबाइल, चार्जर और हेडफोन भी बरामद किया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मोबाइल से महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस का मानना है कि अनीश टंडवा थाना क्षेत्र के आम्रपाली कोल माइंस में किसी बड़ी वारदात की साजिश रच रहा था।

पूर्व टीएसपीसी सदस्य था, संगठन से निष्कासित

अनीश अंसारी, रांची के बुढ़मू थाना क्षेत्र के मतवे गांव का रहने वाला था। वह पूर्व टीएसपीसी (TSPC) संगठन में सब-जोनल कमांडर था, लेकिन जुलाई 2024 में उसे अनुशासनहीनता और संगठन को बदनाम करने के आरोप में संगठन से निष्कासित कर दिया गया था।

20 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज

सूत्रों के मुताबिक, अनीश अंसारी पर 20 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह टीएसपीसी के नाम पर अवैध लेवी वसूली करता था और खुद को जोनल कमांडर अभिषेक का करीबी बताता था। पुलिस को शक है कि हत्या के पीछे आपसी वर्चस्व की रंजिश हो सकती है।

इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा, सघन जांच शुरू

घटना के बाद केरेडारी, सीकरी और बड़कागांव थाना क्षेत्रों में पुलिस ने सघन जांच अभियान शुरू कर दिया है। हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है, ताकि हत्या के पीछे की साजिश का पर्दाफाश किया जा सके।

पहले भी रहा है आपसी मुठभेड़ों का गवाह

केरेडारी क्षेत्र पहले भी नक्सली गुटों की आपसी मुठभेड़ों का गवाह रह चुका है। 20 मई 2017 को इसी क्षेत्र में टीएसपीसी के छह हार्डकोर उग्रवादी आपसी संघर्ष में मारे गए थे। इसके अगले दिन, संगठन के दर्जनों सदस्य शव लेने पहुंचे थे, जिससे पूरे क्षेत्र में खौफ और दहशत फैल गई थी।

Leave a comment

बेंगलुरु में अनुसूचित जाति सर्वे स्टिकर को लेकर विवाद: मकान मालिक और BBMP कर्मचारी के बीच मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना

BY: Yoganand Shrivastava बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के चिकलसंद्रा स्थित सार्वभौमनगर

क्या आप कार में सिगरेट पीते हैं? अब कट सकता है भारी चालान

अगर आप कार में बैठकर या ड्राइव करते हुए सिगरेट पीते हैं,

SKUAST Kashmir Result 2025: UET UG मेरिट लिस्ट जारी, यहां देखें डायरेक्ट लिंक और अगली प्रक्रिया

SKUAST Kashmir UET UG Result 2025: शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय

जापान के टोकारा द्वीप पर दो हफ्तों में 1000+ भूकंप,लोगों में दहशत

दक्षिणी जापान के टोकारा द्वीप समूह में बीते दो हफ्तों से ज़मीन

भारत ने दिखाई सैन्य तैयारी, 1 लाख करोड़ की डिफेंस खरीद को ग्रीन सिग्नल

भारत ने अपनी रक्षा ताकत को नई ऊंचाई देने के लिए बड़ा

“iPhone 17 Pro MAX में पावर का धमाका! अब 5000mAh बैटरी के साथ मिलेगा जबरदस्त बैकअप

Apple ने आखिरकार iPhone यूजर्स की सबसे बड़ी परेशानी का हल निकाल

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ पर प्रेम सागर की प्रतिक्रिया: ‘आदिपुरुष’ जैसी गलती न दोहराएं

नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ का टीज़र हाल ही में जारी

इश्क ने किया तबाह: पत्नी से दूरी और तनाव ने छीन ली सिपाही की जान!

BY: Yoganand Shrivastva इंदौर, मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में शुक्रवार सुबह

जॉन सीना का दिल छू लेने वाला बयान: “भारतीय नहीं होते तो मेरा वजूद नहीं होता”

WWE सुपरस्टार और हॉलीवुड एक्टर जॉन सीना इन दिनों अपनी नई एक्शन

Metro In Dino Movie Review: शहरों की भागदौड़ में गूंजती मोहब्बत की कहानी

फिल्म की शुरुआत: भीगते शहरों में गुनगुनाती मोहब्बत प्यार पर कहानियाँ सदियों

बेड में लॉकर, भक्ति में कारोबार ! बुंदेलखंड के ‘संत रावतपुरा सरकार’ पर CBI-ED का शिकंजा

BY: Yoganand Shrivastva धार्मिक आस्था की आड़ में कारोबारी साम्राज्य? करोड़ों की

ट्रंप की ऐतिहासिक जीत: अमेरिकी कांग्रेस में ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’ पास, क्या है इसकी खास बातें?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को गुरुवार को बड़ी कामयाबी मिली जब उनका

क्या Amazon में नौकरी अब और मुश्किल हो गई? जानिए नई परफॉर्मेंस नीति

दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी Amazon ने अपनी परफॉर्मेंस रिव्यू प्रक्रिया में

दिल्ली में 100 दिन की बीजेपी सरकार का रियलिटी चेक – क्या बदला, क्या बिगड़ा?

दिल्ली की राजनीति में बदलाव का दौर शुरू हो चुका है। आम

बिहार में वोटर कार्ड वेरिफिकेशन: प्रवासी मजदूर क्या करें?

बिहार में हाल ही में लागू हुए वोटर कार्ड जांच के नए

MP मानसून अपडेट: भारी बारिश से कहर, कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात

मध्यप्रदेश में मानसून ने जोर पकड़ लिया है और इसका असर अब

बिहार में वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने के लिए जरूरी दस्तावेज, आधार और वोटर ID मान्य नहीं

बिहार में इस समय विधानसभा चुनाव से पहले गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान

अडानी ग्रुप ने जयप्रकाश एसोसिएट्स के अधिग्रहण की दौड़ में मारी बाज़ी | ₹12,500 करोड़ की पेशकश

डालमिया ग्रुप भी दौड़ में, स्पोर्ट्स सिटी परियोजना पर कानूनी बाधा हटने

वजीरपुर झुग्गी विवाद: टूटे घर, अधूरे वादे और सरकार से सवाल

दिल्ली की विकास गाथा के साए में उजड़ते सपने दिल्ली में एक

अमरनाथ यात्रा 2025: पहले दिन 12,348 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 3.5 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन

अमरनाथ यात्रा 2025 की पवित्र शुरुआत गुरुवार सुबह बाबा बर्फानी की आरती

दिल्ली में गाड़ियों पर बैन: क्या ये पर्यावरण बचाने की योजना है या नया टैक्स जाल?

दिल्ली में वायु प्रदूषण कोई नई समस्या नहीं है। हर सर्दी में

हिमाचल में भारी बारिश का कहर: 37 की मौत, 40 लापता, IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी

हिमाचल प्रदेश में इन दिनों बारिश ने कहर बरपाया हुआ है। राज्य

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूरे किए 4 साल, जानिए अब तक की बड़ी उपलब्धियां

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को अपने चार साल