हजारीबाग: दिनदहाड़े CSP से 2.52 लाख की लूट, बाइक सवार बदमाश फरार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Hazaribagh: Rs 2.52 lakh looted from CSP in broad daylight, bike riding miscreants absconded

रिपोर्ट- रूपेश सोनी

हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह बड़ी वारदात सामने आई। सिरसी दामोडीह गांव में स्थित एक ग्राहक सेवा केंद्र (CSP) से बदमाशों ने 2 लाख 52 हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

पूजा के दौरान दिया वारदात को अंजाम

जानकारी के अनुसार, सीएसपी संचालिका खेलांति देवी रोजाना की तरह सुबह करीब 10 बजे अपना केंद्र खोलकर पूजा-अर्चना कर रही थीं। तभी दो युवक ग्राहक बनकर पहुंचे और लेन-देन से जुड़ी बातों में उन्हें उलझा लिया। मौका पाकर एक युवक ने कैश काउंटर से सारे रुपये समेट लिए और दोनों बदमाश बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।

ग्रामीण रहे हैरान, पुलिस ने शुरू की जांच

घटना इतनी तेजी से हुई कि ग्रामीणों को प्रतिक्रिया करने का मौका ही नहीं मिला। शोर मचने पर लोग जुटे, लेकिन तब तक आरोपी दूर निकल चुके थे। वारदात की सूचना मिलते ही कटकमदाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी।

पुलिस ने इलाके में छापेमारी की है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल, तकनीकी माध्यमों से अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।

ग्रामीणों में आक्रोश

दिनदहाड़े हुई इस लूट की वारदात से ग्रामीणों में गुस्सा है। लोगों का कहना है कि अपराधी अब बेखौफ होकर खुलेआम घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस की मौजूदगी के बावजूद इलाके में सुरक्षा की स्थिति सवालों के घेरे में है।

Drunk Driving : रायपुर में 165 नशेड़ी वाहन चालकों पर कार्रवाई, ट्रैफिक पुलिस की सख्ती जारी

Drunk Driving : राजधानी रायपुर में यातायात पुलिस लापरवाह और नियम तोड़ने

Bhagalpur: ‘स्मार्ट सिटी’ के दावों की खुली पोल, तातारपुर से स्टेशन चौक तक जाम का जंजाल

रिपोर्ट : संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित

Sukma Visit : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सुकमा आगमन, विकास कार्यों का करेंगे शुभारंभ

Sukma Visit : पुलिस लाइन हेलीपैड पर हुआ आत्मीय स्वागत, जनप्रतिनिधि और

Akhil Bharat Hindu Mahasabha का 112वां स्थापना दिवस देशभर में धूमधाम से मनाया गया

Akhil Bharat Hindu Mahasabha: अखिल भारत हिंदू महासभा का 112वां स्थापना दिवस