Report by: Rupesh Soni, Edit by: Priyanshi Soni
Hazaribagh: लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा हजारीबाग से तीन कैदियों के फरार होने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस घटना के बाद जेल प्रशासन से लेकर जिला प्रशासन तक में हड़कंप मच गया है। फरार हुए तीनों कैदी धनबाद जिले के बताए जा रहे हैं।
Hazaribagh: जेल अधीक्षक ने की पुष्टि
जेल अधीक्षक चंद्रशेखर सुमन ने तीन कैदियों के फरार होने की पुष्टि की है। हालांकि, शुरुआती जानकारी में यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि फरार कैदी किस मामले में जेल में बंद थे और वे सजायाफ्ता थे या विचाराधीन। जेल प्रशासन की ओर से विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
Hazaribagh: हाई-सिक्योरिटी जेल से फरारी, गंभीर सवाल
हजारीबाग केंद्रीय कारा को राज्य की सबसे सुरक्षित जेलों में गिना जाता है। यहां कुख्यात अपराधियों, नक्सलियों और कई हाई-प्रोफाइल मामलों के विचाराधीन कैदियों को रखा जाता है। ऐसे में इस जेल से तीन कैदियों का फरार होना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

तलाश अभियान तेज, जांच शुरू
घटना के सामने आते ही पुलिस और प्रशासन हरकत में आ गया है। फरार कैदियों की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि कैदी किन परिस्थितियों में और किस तरह से जेल से फरार हुए।
जेल प्रशासन की भूमिका की होगी जांच
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार पूरे मामले की गहन जांच की जाएगी। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की संभावना भी जताई जा रही है। फिलहाल, जेल और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।
यह खबर भी पढें, IIIT Ranchi 2025: आदिवासी छात्रा सविता की सफलता पर CM सोरेन की बड़ी पहल, ₹2 लाख की आर्थिक सहायता का चेक भेंट





