Hasya Hathoda ; हास्य-हथौड़ा, नल से पानी नहीं, व्यवस्था टपक रही है… !

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Hasya Hathoda ;

Hasya Hathoda ; कहते हैं, पानी जीवन है, पर आजकल हमारे शहरों के कई इलाकों में यह जीवन का नहीं, व्यवस्था का पोस्टमार्टम करता दिख रहा है। नल खुलते ही जो बहता है, वह पानी कम और भरोसे का रिसाव ज्यादा लगता है। नागरिक उसे पीने से पहले भगवान को याद करते हैं, फिर डॉक्टर को, और अंत में सरकार को क्योंकि तीनों की जरूरत पड़ती है।

Hasya Hathoda ; सरकारी फाइलें बताती हैं कि जल शुद्ध है, रिपोर्टें मुस्कुरा रही हैं और योजनाएँ सफल होकर सेवानिवृत्ति की ओर बढ़ चुकी हैं। मगर अस्पतालों की ओपीडी में पेट दर्द, पीलिया और संक्रमण की भीड़ देखकर लगता है कि ये बीमारियाँ सरकारी रिपोर्ट पढ़कर नहीं आतीं।

Hasya Hathoda ; पाइप लाइनें इतनी पुरानी हैं कि उन्हें देखकर इतिहास खुद पानी-पानी हो जाए। कहीं जंग घुला है, कहीं सीवेज मिला है, तो कहीं टैंकरों का लोकतांत्रिक योगदान है। इसके बावजूद हर साल बजट में “जल जीवन उजाला” पूरे जोश के साथ आता है। नल लगते हैं, फोटो खिंचती हैं, फीते कटते हैं, और पानी… वही का वही रहता है।

Hasya Hathoda ; जिम्मेदारी की बात छेड़िए तो जवाबों की रिले रेस शुरू हो जाती है, नगर पालिका विभाग की ओर इशारा करती है, विभाग ठेकेदार की तरफ और ठेकेदार मुस्कुराकर कहता है, जनता को एडजस्ट करना चाहिए।

Hasya Hathoda ; सबसे मनोरंजक दृश्य तब बनता है जब नेता बोतलबंद पानी की घूंट लेते हुए जनता को नल का पानी पीने का आत्मविश्वास देते हैं। कागजों में पानी इतना साफ है कि उसमें सच्चाई दिखाई नहीं देती, लेकिन गिलास में सच्चाई इतनी साफ है कि पानी दिखाई नहीं देता।

Gyanveer University : बुंदेलखंड में शिक्षा का लिखा जा रहा है नया अध्याय : सीएम डॉ. यादव

Gyanveer University : सागर के विकास में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का योगदान

Madhya Pradesh एलपीजी उपभोक्ता परेशान नहीं हो, इस हेतु लगातार प्रयास जारी : खाद्य मंत्री श्री राजपूत

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री

Madhupur: अज्ञात वाहन ने 5 वर्षीय मासूम को रौंदा, मौके पर ही थमीं खुशियां; आरोपी चालक फरार

Madhupur मधुपुर-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे ने

Madhya Pradesh मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने किया रचना टॉवर का दौरा

Madhya Pradesh मध्यप्रदेश के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास

Lucknow जेवर एयरपोर्ट: 95% काम पूरा, एक रनवे के साथ जल्द शुरू होगा संचालन; सालाना 1.20 करोड़ यात्री भर सकेंगे उड़ान

Lucknow उत्तर प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना 'नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट' (जेवर) अब अपने

CgMaoistsSurrender : 108 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 101 हथियार जमा; 3.61 करोड़ नकद और 1 किलो सोना बरामद

बस्तर, छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को एक

Haridwar में गैस सिलेंडर को लेकर अफवाह से मची हलचल, गोदामों पर लगी भीड़

Report by: Dharmraj Haridwar: ईरान-इजरायल युद्ध को लेकर गैस सिलेंडर सप्लाई में

Yamunotri में बारकोड सिस्टम की समीक्षा, प्लास्टिक बोतलों की समस्या बरकरार

Report by: Vinit Kanswal Yamunotri: चारधाम यात्रा के दौरान पर्यावरण संरक्षण और