शमी से अधिक गुजारा भत्ता मांगने हसीन जहां सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं, बेंच ने पूछा- ‘4 लाख रुपये महीना पर्याप्त नहीं?

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच कानूनी विवाद फिर से सुर्खियों में है। हसीन जहां ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर शमी से मिलने वाले मेंटेनेंस को बढ़ाने की मांग की है। फिलहाल कोलकाता हाई कोर्ट के आदेश पर उन्हें हर महीने 4 लाख रुपये मिल रहे हैं, जिसे हसीन जहां ने ‘नाकाफी’ बताया है।

बार एंड बेंच की रिपोर्ट के अनुसार, इस याचिका की सुनवाई जस्टिस मनोज मिश्रा और जस्टिस उज्ज्वल भुइयां की बेंच ने की। बेंच ने शमी और राज्य सरकार से जवाब तलब किया और हसीन जहां से पूछा,
“क्या हाई कोर्ट द्वारा तय 4 लाख रुपये का मासिक गुजारा भत्ता पर्याप्त नहीं है?”

हसीन जहां की तरफ से पैरवी सीनियर एडवोकेट शोभा गुप्ता, एडवोकेट दीपक प्रकाश, श्रीराम पराक्कट और दिव्यांगना मलिक ने की। अदालत ने मामले में दोनों पक्षों से दस्तावेज और तर्क पेश करने को कहा है।

Karnataka: बेलगावी के मंदिर में कुबेर का भंडार! 4 दिन तक चले नोट गिनने के ‘मशीनी हाथ’, आंकड़ा सुन चकरा जाएगा सिर।

Karnataka कर्नाटक के बेलगावी जिले के सवदत्ती स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री रेणुका

Balrampur: मोहाली रोड पर दो ट्रकों की भीषण टक्कर, ड्राइवर की आग में जलकर मौत

report by: Sunil Thakur Balrampur: बलरामपुर, बसंतपुर थाना क्षेत्र। वाड्राफनगर के मोहाली