Haryana Rajya Sabha By-elections: किरण चौधरी होंगी भाजपा की राज्यसभा उम्मीदवार! इस बात से मिले संकेत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

हरियाणा में सियासी हलचल बढ़ गई है। कुछ ही महीने पहले कांग्रेस से बीजेपी में आई किरण चौधरी ने अपने विधायकी से इस्तीफा दे दिया है। इस इस्तीफे के पीछे राज्यसभा की सीट बताई जा रही है। दरअसल, हरियाणा में राज्यसभा का चुनाव होना है और बीजेपी ने अभी तक अपने उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया है। ऐसी खबरें आ रही हैं कि पार्टी किरण चौधरी को अपना प्रत्याशी बना सकती है। इस बात को बल इसलिए भी मिल रहा है क्योंकि बुधवार यानी 21 अगस्त को राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन है। इस बीच किरण चौधरी का विधायकी से इस्तीफा देना बहुत कुछ इशारा कर रहा है।

किरण चौधरी का इस्तीफा मंजूर

किरण चौधरी के साथ कुलदीप बिश्नोई के नाम की भी चर्चा जोरो शोर से है। लेकिन, इसके बावजूद 19 महीने के लिए खाली हुई राज्यसभा की सीट पर किरण चौधरी के नाम पर मुहर लगने की पूरी संभावना जताई जा रही है। किरण चौधरी के विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने उनका इस्तीफा भी मंजूर कर लिया है।

कांग्रेस चुनाव में कोई उम्मीदवार नहीं उतारेगी

वहीं राज्यसभा के लिए कांग्रेस पहले ही कह चुकी है कि वो उम्मीदवार नहीं उतारेगी। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा की ओर से कहा गया था कि पार्टी के पास विधायकों की संख्या कम होने की वजह से वो अपनी तरफ से कोई प्रत्याशी नहीं उतारने वाले हैं। कांग्रेस के इस फैसले पर जेजेपी सुप्रीमो दुष्यंत चौटाला बीजेपी-कांग्रेस में साठंगांठ का आरोप लगा रहे हैं।

3 सितंबर को होंगे चुनाव

दरअसल, हाल ही में लोकसभा का चुनाव हुआ। जिसमें कांग्रेस के नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने रोहतक संसदीय क्षेत्र से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे। जिसकी वजह से राज्यसभा की एक सीट खाली हुई है। जिस पर 3 सितंबर को चुनाव होना है। जिसके लिए नामांकन 14 अगस्त से शुरू हो चुकी है और अंतिम डेट 21 अगस्त तक है। वहीं नामांकन वापस लेने की तारीख 27 अगस्त है। इस सीट का कार्यकाल अप्रैल 2026 तक होने वाला है। इसके लिए वोटिंग 3 सितंबर को होने वाली है। जबकि नतीजे इसी दिन घोषित कर दिए जाएंगे।

New Delhi देश का पहला ‘इच्छा मृत्यु’ मामला: 13 साल कोमा में रहे हरीश राणा का एम्स में निधन

New Delhi गाजियाबाद के हरीश राणा, जिन्हें भारतीय न्यायपालिका के इतिहास में

Bhubaneswar: थाने के भीतर खूनी संघर्ष, पुलिस के सामने ही चलीं चाकुओं की धार; 13 आरोपी गिरफ्तार

Bhubaneswar : ओडिशा की राजधानी से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक

Madhya Pradesh लंबित भर्तियों में नियुक्ति प्रक्रिया को शीघ्र करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने मंत्रालय

Chhattisgarh : रायपुर में बच्चों के अधिकारों पर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सुरक्षा और संरक्षण पर मंथन

Chhattisgarh : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और आयोग अध्यक्ष वर्णिका शर्मा की मौजूदगी

RAIPUR NEWS : मेकाहारा अस्पताल से हत्या के प्रयास का सजायाफ्ता कैदी फरार

RAIPUR NEWS : हथकड़ी समेत भागा कैदी साहेब कुमार, इलाज के दौरान

Deoria में कच्ची शराब का बड़ा खुलासा, 7 गिरफ्तार, भट्ठा मालिक फरार

Report by: Sonu Deoria: उत्तरप्रदेश के देवरिया में अवैध कच्ची शराब के

stock market : शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 1700 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,000 के पार

by: digital desk मुंबई, घरेलू शेयर बाजार में आज जबरदस्त तेजी देखने

Child Protection Workshop: रायपुर में बाल संरक्षण पर मंथन, एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

Child Protection Workshop: बच्चों के अधिकार और सुरक्षा पर विशेषज्ञों की चर्चा

Road Accident: दुर्ग में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई

Road Accident: सेक्टर 2 चौक पर हुआ हादसा, दो युवक गंभीर घायल

Ambikapur bulldozer action: बुलडोजर अभियान के तहत 39 अवैध मकान ध्वस्त

Report by: Dinesh Gupta Ambikapur bulldozer action: अंबिकापुर में प्रशासन ने आज