Haryana Breaking: कांग्रेस से नहीं बनी बात, AAP ने हरियाणा के लिए जारी की अपनी पहली लिस्ट, 20 उम्मीदवारों के नाम शामिल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

आम आदमी पार्टी (AAP) ने हरियाणा के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में 20 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। बता दें कि आज सुबह ही आम आदमी पार्टी के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने प्रदेश में AAP-कांग्रेस गठबंधन पर कहा था, “आम आदमी पार्टी हरियाणा का प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते मैं 90 सीटों के लिए पूरी तैयारी कर रहा हूं। आलाकमान की ओर से गठबंधन की कोई खबर अब तक नहीं आई है, अगर शाम तक कोई खबर नहीं आती है तो शाम तक हम अपने 90 विधानसभा के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर देंगे… आम आदमी पार्टी पूरी तैयारी में लगी है…” अब हरियाणा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आप ने सभी 90 सीटों पर नहीं तो 90 में से 20 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है।

गौरतलब है कि AAP ने भी उन 11 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है, जहां कांग्रेस पहले ही अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर चुकी है।

किसे कहां से मिला टिकट, देखें

  • नारायणगढ़ से गुरपाल सिंह
  • कलायत से अनुराग ढांढा
  • पूंडरी से नरेंद्र शर्मा
  • घरौंडा से जयपाल शर्मा
  • असंध से अमनदीप जुंडला
  • समालखा से बिट्टू पहलवान
  • उचाना कलां से पवन फौजी
  • डबवाली से कुलदीप गदराना
  • रानिया से हैप्पी रानिया
  • भिवानी से इंदु शर्मा
  • महम से विकास नेहरा
  • रोहतक से बिजेंद्र हुडा
  • बहादुरगढ़ से कुलदीप छिकारा
  • बादली से रणबीर गुलिया
  • बेरी से सोनू अहलावत शेरिया
  • महेंद्रगढ़ से मनीष यादव
  • नारनौल से रविंदर मटरू
  • बादशाहपुर से बीर सिंह सरपंच
  • सोहना से धर्मेंद्र खटाना
  • बल्लभगढ़ से रविंदर फौजदार

कहां फंसा है पेंच?

बता दें कि पिछले कई दिनों से आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेताओं और हरियाणा कांग्रेस नेताओं के बीच मीटिंग हो रही है। लेकिन बात नहीं बन पा रही है। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस आप को 5 सीटों पर चुनाव लड़ने को कह रही है लेकिन आप 10 सीटों की मांग कर रही है। खबरें यहां तक भी है कि आप 5 सीटों पर कांग्रेस की बात मान ली है लेकिन अपने मनमुताबिक सीटों पर उम्मीदवार उतारने की बात कह रही है जो कांग्रेस को नामंजूर है। यही वजह है कि दोनों पार्टियों पर सीट शेयरिंग को लेकर पेंच फंसा हुआ है और अब आप ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट भी जारी कर दी है

हरियाणा में कब है चुनाव?

बता दें कि हरियाणा में 5 अक्टूबर को चुनाव होंगे। इनके नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। चुनाव आयोग के मुताबिक, हरियाणा में कुल 90 विधानसभा क्षेत्र हैं, जिनमें से 73 सामान्य, एससी-17 और एसटी-0 हैं। हरियाणा में कुल 2.01 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें से 1.06 करोड़ पुरुष, 0.95 करोड़ महिलाएं, 4.52 लाख पहली बार मतदाता और 40.95 लाख युवा मतदाता हैं।

Godda: ढोलिया नदी में मिला 10 वर्षीय बच्ची का शव, रविवार से लापता थी मासूम मोनिका

Godda गोड्डा जिले के मेहरमा थाना अंतर्गत जोगियाचक क्षेत्र में सोमवार को

Chhindwara : निजी स्कूल की मनमानी का शिकार हो रहे मासूम, अंडर कंस्ट्रक्शन भवन में लग रही क्लास

Report: Rakesh Chandwansi Chhindwara सिंगोड़ी जनपद शिक्षा केंद्र अमरवाड़ा के अंतर्गत आने

Raipur Municipal Budget: रायपुर नगर निगम बजट सत्र, महापौर मीनल चौबे पेश करेंगी बजट

Raipur Municipal Budget: Raipur नगर निगम की सामान्य सभा में प्रश्नकाल समाप्त

Omkareshwar आध्यात्मिक यात्रा: प्रसिद्ध भजन गायिका जया किशोरी ने किए बाबा ओंकारेश्वर के दर्शन

Report: Lalit Omkareshwar ओंकारेश्वर: विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता और भजन गायिका जया

gold-silver-price : 18 साल की सबसे बड़ी मासिक गिरावट, जानें आज के ताजा रेट

gold-silver-price : नई दिल्ली, हफ्ते की शुरुआत के साथ ही सोने और

Jaipur Sant Sabha: संतों का अद्भुत संगम, विश्व को दिया एकता और प्रेम का संदेश

Jaipur Sant Sabha: जयपुर में आयोजित संत संसद में देशभर की प्रतिष्ठित