Haridwar: ग्रामीण क्षेत्र में स्क्रैप गोदाम में भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Haridwar

Report by: Dharmraj, Edit by: Priyanshi Soni

Haridwar: हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र अंतर्गत दादूपुर गोविंदपुर गांव में स्थित स्क्रैप के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और उसकी लपटें आसपास के रिहायशी मकानों तक पहुंच गईं, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

Haridwar: सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचीं 7 फायर यूनिटें

आग की सूचना मिलते ही फायर स्टेशन मायापुर से 7 अग्निशमन वाहन मौके पर भेजे गए। फायर ब्रिगेड की टीमों ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए आग बुझाने का कार्य शुरू किया।

Haridwar: घंटों की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

Haridwar

स्क्रैप गोदाम में मौजूद ज्वलनशील सामग्री के कारण आग तेजी से फैल रही थी। अग्निशमन कर्मियों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और उसे आसपास के घरों तक फैलने से रोक लिया।

फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा

समय रहते फायर ब्रिगेड की मुस्तैदी के चलते एक बड़ा हादसा टल गया। आग यदि रिहायशी इलाके में फैलती तो जान-माल का भारी नुकसान हो सकता था।

Haridwar: प्रशासन ने दिए जांच के आदेश

घटना की गंभीरता को देखते हुए हरिद्वार जिला प्रशासन ने आग लगने के कारणों की जांच के आदेश दे दिए हैं। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या अन्य कारणों की आशंका जताई जा रही है।

Haridwar: कोई जनहानि नहीं, नुकसान का आकलन जारी

फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रशासन और संबंधित विभाग द्वारा गोदाम में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Read also: Haridwar : आज वीवीआईपी संगम, गुरु समाधि समारोह में राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ करेंगे शिरकत

Godda: ढोलिया नदी में मिला 10 वर्षीय बच्ची का शव, रविवार से लापता थी मासूम मोनिका

Godda गोड्डा जिले के मेहरमा थाना अंतर्गत जोगियाचक क्षेत्र में सोमवार को

Chhindwara : निजी स्कूल की मनमानी का शिकार हो रहे मासूम, अंडर कंस्ट्रक्शन भवन में लग रही क्लास

Report: Rakesh Chandwansi Chhindwara सिंगोड़ी जनपद शिक्षा केंद्र अमरवाड़ा के अंतर्गत आने

Raipur Municipal Budget: रायपुर नगर निगम बजट सत्र, महापौर मीनल चौबे पेश करेंगी बजट

Raipur Municipal Budget: Raipur नगर निगम की सामान्य सभा में प्रश्नकाल समाप्त

Omkareshwar आध्यात्मिक यात्रा: प्रसिद्ध भजन गायिका जया किशोरी ने किए बाबा ओंकारेश्वर के दर्शन

Report: Lalit Omkareshwar ओंकारेश्वर: विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता और भजन गायिका जया

gold-silver-price : 18 साल की सबसे बड़ी मासिक गिरावट, जानें आज के ताजा रेट

gold-silver-price : नई दिल्ली, हफ्ते की शुरुआत के साथ ही सोने और

Jaipur Sant Sabha: संतों का अद्भुत संगम, विश्व को दिया एकता और प्रेम का संदेश

Jaipur Sant Sabha: जयपुर में आयोजित संत संसद में देशभर की प्रतिष्ठित