,

हापुड़: खेत में दिखा तेंदुए का जोड़ा, गांव में मचा हड़कंप

Hapur: Pair of leopards spotted in a field, panic grips village

हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव श्यामपुर जट्ट में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक किसान को खेत की जुताई के दौरान तेंदुओं का एक जोड़ा दिखाई दिया। किसान ने घबराते हुए तुरंत ट्रैक्टर रोका और सुरक्षित दूरी से दोनों तेंदुओं का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

वीडियो वायरल होते ही गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों में डर का वातावरण है और लोग खेतों की ओर जाने से बच रहे हैं। तेंदुए गांव के बाहरी इलाके के खेतों में घूमते हुए देखे गए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। अधिकारियों ने आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है ताकि तेंदुओं की सही लोकेशन का पता लगाया जा सके।

वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे तेंदुओं के पास जाने या उन्हें भगाने की कोशिश न करें, बल्कि किसी भी गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस या वन विभाग को दें। फिलहाल क्षेत्र में सुरक्षा के मद्देनज़र निगरानी बढ़ा दी गई है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Budaun Fake Currency Racket: नकली नोट बनाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Budaun Fake Currency Racket उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में पुलिस ने…

Godda Brown Sugar Arrest: ब्राउन शुगर के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

Godda Brown Sugar Arrest झारखंड के गोड्डा में मादक पदार्थों के अवैध…

Lucknow: योगी सरकार ने 455 लेखपालों को दी पदोन्नति, बने राजस्व निरीक्षक

Report by: Vandana Rawat Lucknow: योगी सरकार ने प्रदेश में राजस्व प्रशासन…

Imran Khan की रिहाई के लिए इस्लामाबाद की ओर बढ़ा पीटीआई का मार्च, शहबाज सरकार सख्त

Imran Khan: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई को लेकर…

LUCKNOW: ‘स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश’ बना यूपी: सीएम योगी

Report by: Vandana Rawat LUCKNOW: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वस्थ-सक्षम उत्तर प्रदेश'…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. बिलासपुर में ‘गुंडी गैंग’ की…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…