Happy Republic Day 2026 ; मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को दीं 77 वें गणतंत्र दिवस की मंगलकामनाएं

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
MP Agriculture Cabinet

Happy Republic Day 2026 ; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह दिवस हमें हमारे संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता के प्रति निष्ठा का स्मरण कराता है।

Happy Republic Day 2026 ; मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में देश आत्मनिर्भरता और विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। विकसित भारत@2047 के संकल्प के साथ हमारा मध्यप्रदेश भी कृषि, उद्योग, युवा शक्ति, महिला सशक्तिकरण, सुशासन और पर्यटन के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है।

Happy Republic Day 2026 ; हमारे किसान, युवा, श्रमिक और मातृशक्ति प्रदेश की विकास यात्रा के मजबूत स्तंभ हैं। प्रदेश की प्रगति में नागरिक अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएंगे और हमारा मध्यप्रदेश निश्चित ही भारत राष्ट्र का गौरव बढ़ाने में आगे रहेगा।

Happy Republic Day 2026 ; गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारत माता की आजादी के लिए हंसते-हंसते सूली पर चढ़ने वाले अमर शहीदों के चरणों में विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आइए, हम सब मिलकर एक समृद्ध, सशक्त और विकसित मध्यप्रदेश के निर्माण का संकल्प लें और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें।

Karnataka: बेलगावी के मंदिर में कुबेर का भंडार! 4 दिन तक चले नोट गिनने के ‘मशीनी हाथ’, आंकड़ा सुन चकरा जाएगा सिर।

Karnataka कर्नाटक के बेलगावी जिले के सवदत्ती स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री रेणुका

Balrampur: मोहाली रोड पर दो ट्रकों की भीषण टक्कर, ड्राइवर की आग में जलकर मौत

report by: Sunil Thakur Balrampur: बलरामपुर, बसंतपुर थाना क्षेत्र। वाड्राफनगर के मोहाली