HAPPY BIRTHDAY JUHI CHAWLA: भारत की सबसे अमीर एक्ट्रेस, आमिर से लड़ाई, शाहरूख को जड़ चुकी थप्पड़

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
HAPPY BIRTHDAY JUHI CHAWLA: India's richest actress, fought with Aamir, slapped Shahrukh

लगभग चार दशक तक अपनी अदाकारी से दर्शकों का मनोरंजन करने वाली जूही चावला 57 साल की हो गई है। साल 1986 में इंडस्ट्री में कदम रखने वाली जूही चावला आज भारतीय सिनेमा की सबसे अमीर एक्ट्रेस है। जूही ने अपने 38 साल के करियर में 100 से ज़्यादा फिल्में की है। जूही ने फिल्मों के साथ बिज़नेस में भी काफी सफलता हासिल की, जिस कारण वो आज सफल बिज़नेस के साथ कोलकाता नाइट राइडर की भी मालकिन है। उन्होंने इंडस्ट्री के अपने दोस्त शाहरूख खान के साथ यह टीम खरीदी है। हुरून रिच लिस्ट 2024 के मुताबिक जूही की नेट वर्थ 4600 करोड़ रूपए है।

 रेवेन्यू ऑफिसर की बेटी, 1984 में जीता मिस इंडिया का खिताब

जूही चावला का जन्म 13 नवंबर 1967 को हरियाणा के अंबाला में हुआ था। जूही चावला के पिता डॉ. एस चावला इंडियन रेवेन्यू सर्विस में अधिकारी थे। जूही ने अपनी पढ़ाई लिखाई मुंबई से की, पढ़ाई के दौरान ही कई लोगों ने उनसे फिल्म जगत में जाने की सलाह दी थी। पढ़ाई पूरी करने के बाद जूही ने मॉडलिंग करना शुरू की। साल 1984 में जूही ने मिस इंडिया का खिताब जीता था। साल 1984 में ही जूही ने मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में बेस्ट कॉस्टयूम खिताब भी जीता था। जूही ने फिल्मों में करियर की शुरूआत साल 1986 में फिल्म सल्तनत से की थी।

शाहरूख को जड़ा थप्पड़, आमिर से पांच साल तक रहा झगड़ा

शाहरूख आज जूही के अच्छे दोस्त है, लेकिन एक फिल्म की शूटिंग के दौरान शाहरख एक्शन सीन कर रहे थे जिसमें जूही भी मौजूद थी। अचानक सेट के एक हिस्से से आग का गोला निकला, जिसे देखकर जूही घबरा गई और गुस्से में शाहरूख को थप्पड़ मार दिया। जूही नाराज़ थी कि, शाहरूख ने इस बारे में पहले कुछ क्यों नहीं बताया। आमिर खान के साथ भी जूही ने कई फिल्मों में काम किया, सेट पर आमिर अक्सर मज़ाक करते रहते थे। एक बार उन्होंने जूही से कहा कि, उन्हें हाथ देखना आता है, जब जूही ने उन्हें अपना हाथ देखने के लिए दिया तो आमिर ने मज़ाक में उसमें थूक दिया। इसके बाद जूही ने पांच सालों तक उनसे बात नहीं की। आज दोनों एक्टर जूही के अच्छे दोस्त है।

Holi 2026 : योगी सरकार का इंतजाम, होली पर 28 फरवरी से नौ मार्च तक चलेंगी अतिरिक्त बसें

Holi 2026 : यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोपरि, उत्कृष्ट कर्मचारियों को

PAK vs ENG LIVE Cricket Score: पाकिस्तान ने गंवाया दूसरा विकेट, कप्तान सलमान अली आगा आउट

Pakistan vs England LIVE Cricket Score : पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच सुपर-8

Singapore India Investment : मुख्यमंत्री योगी की सिंगापुर यात्रा का दूसरा दिन

Singapore India Investment : उप-प्रधानमंत्री व गृह मंत्री से मिले सीएम योगी,

Nawada: 18 महीने से खाली हाथ ‘स्वच्छता दूत’, होली पर भी छाई मायूसी; बीडीओ से मिले रजौली के कर्मचारी

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada रजौली प्रखंड की हरदिया पंचायत के स्वच्छताकर्मियों के

Cg Budget 2026-27 : 1.72 लाख करोड़ का बजट, किसान-महिला-बस्तर विकास पर बड़ा फोकस

Cg Budget 2026-27 : रायपुर। राज्य विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी

DANTEWADA NEWS; नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की सजा, फास्ट ट्रैक कोर्ट का फैसला

रिपोर्ट, आज़ाद सक्सेना DANTEWADA NEWS; दंतेवाड़ा जिले में नाबालिग से दुष्कर्म के

Jharkhand Budget Session 2026: झारखंड विधानसभा बजट सत्र शुरू

Jharkhand Legislative Assembly में बजट सत्र की शुरुआत के साथ ही राज्य

Irfan Ansari Controversy: मंत्री इरफान अंसारी का विवादित बयान: सीएम योगी को बताया ‘ढोंगी बाबा’

Irfan Ansari Controversy: झारखंड सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता Irfan Ansari