Hamirpur: PUBG खेलने का आदी था 14 साल का किशोर, अचानक लगा ली फांसी, जानिए क्या बनी मौत की वजह

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Hamirpur

हमीरपुर में एक 14 साल के किशोर ने आत्महत्या कर ली। किशोर का शव घर के अंदर कमरे में चादर के सहारे फंदे से लटकता मिला। बताया जा रहा है कि किशोर पबजी खेलता था, इसी के चलते उसने आत्महत्या की है। परिजन ने बिना पुलिस को सूचना दिए किशोर के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

पूरा मामला राठ कस्बे के पठानपुरा इलाके का है। मृतक किशोर की पहचान मनीष कुमार (14) पुत्र राम प्रताप वर्मा के रूप में हुई है। बता दें कि राम प्रताप वर्मा राठ तहसील में संग्रह अनुसेवक के पद पर तैनात हैं।

पबजी बनी मौत की वजह
मृतक के पिता राम प्रताप वर्मा ने बताया कि उनके बेटे को पबजी खेलने की आदत थी। वह अपना ज्यादातर समय मोबाइल पर ही बिता रहा था। हमें एक महीने पहले ही पता चला कि वह मोबाइल पर पबजी गेम खेलता है। इस पर उसे समझाने का प्रयास किया और गेम खेलने से रोका गया था। लेकिन वह नहीं माना। जब भी मौका मिलता चाहे लैपटॉप या मोबाइल पर गेम खेलता। मनीष एक इंग्लिश मीडियम स्कूल छात्र था जो आठवीं में पढ़ता था।

मनीष को गेम खेलने की लत पिछले 6 महीने से थी, लेकिन हमे इस बात की भनक भी नहीं थी। हमें नहीं पता था वह ऐसा कदम उठा लेगा। PUBG ने मेरे बेटे की जान ले ली। घर में सभी का बुरा हाल है। वो हमें छोड़ कर चला गया। मनीष तीन भाइयों में सबसे छोटा था।

बता दें कि मौत की सूचना ही घर में चीख पुकार मच गई। आस पास के लोगों की मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि मनीष की मां ओमवती देवी रोते-रोते बेहोश हो जा रही हैं। दो भाई व दो भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्चा रोज स्कूल जाता था। ऐसा कर लेगा किसी को पता नहीं था।

पुलिस को नहीं मिली घटना की जानकारी

राठ कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर ने बताया कि उन्हें इस घटना की कोई सूचना नहीं मिली है। न ही परिजनों ने पोस्टमॉर्टम के लिए पुलिस को सूचित किया है।

Nawada: 18 महीने से खाली हाथ ‘स्वच्छता दूत’, होली पर भी छाई मायूसी; बीडीओ से मिले रजौली के कर्मचारी

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada रजौली प्रखंड की हरदिया पंचायत के स्वच्छताकर्मियों के

Cg Budget 2026-27 : 1.72 लाख करोड़ का बजट, किसान-महिला-बस्तर विकास पर बड़ा फोकस

Cg Budget 2026-27 : रायपुर। राज्य विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी

DANTEWADA NEWS; नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की सजा, फास्ट ट्रैक कोर्ट का फैसला

रिपोर्ट, आज़ाद सक्सेना DANTEWADA NEWS; दंतेवाड़ा जिले में नाबालिग से दुष्कर्म के

Jharkhand Budget Session 2026: झारखंड विधानसभा बजट सत्र शुरू

Jharkhand Legislative Assembly में बजट सत्र की शुरुआत के साथ ही राज्य

Irfan Ansari Controversy: मंत्री इरफान अंसारी का विवादित बयान: सीएम योगी को बताया ‘ढोंगी बाबा’

Irfan Ansari Controversy: झारखंड सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता Irfan Ansari

Mathura होली अलर्ट: बरसाना-नंदगांव मार्ग डायवर्ट, लठमार होली के लिए प्रशासन ने जारी की ‘सुपर-ट्रैफिक’ गाइड

Mathura मथुरा-बरसाना की विश्वप्रसिद्ध लठमार होली में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के

Job : BSSC का बड़ा धमाका: बिहार में 35,000+ पदों पर बंपर नियुक्तियाँ

Job बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने अपना वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी