Report by: Deepak Adhikari, Edit by: Priyanshi Soni
Haldwani : हल्द्वानी शहर में एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) की 2,200 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं को लेकर जिलाधिकारी ललित मोहन दयाल ने महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में ADB के अधिकारियों और स्थानीय प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। जिलाधिकारी ने परियोजनाओं को तय समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।
Haldwani : मानसून से पहले काम पूरा करने का आदेश

बैठक के दौरान डीएम ने सीवरेज, पेयजल और आंतरिक मार्ग निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मानसून सीजन शुरू होने से पहले शहर के सभी निर्माण कार्य हर हाल में पूरे किए जाएं, ताकि बरसात के दौरान आम जनता को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
Haldwani : नियमित स्थलीय निरीक्षण के निर्देश
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को समय-समय पर निर्माण स्थलों का निरीक्षण करने और प्रगति रिपोर्ट सुनिश्चित करने को कहा, ताकि किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो।
Read also: Nigeria के कानो में भीषण सड़क हादसा, 30 से ज्यादा लोगों की मौत





