ग्वालियर में ठंड बढ़ते ही चिड़ियाघर में खास इंतजाम: शेर-बाघ के बाड़ों में हीटर, मैन्यू भी बदला

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
ग्वालियर में ठंड बढ़ते ही चिड़ियाघर में खास इंतजाम: शेर-बाघ के बाड़ों में हीटर, मैन्यू भी बदला

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। इसके चलते गांधी प्राणी उद्यान (जू) प्रशासन ने जानवरों को ठंड से बचाने के लिए खास इंतज़ाम किए हैं। जू में रहने वाले शेर, टाइगर, भालू, पक्षियों और सर्पों के लिए रहन-सहन से लेकर खानपान तक में बदलाव किए गए हैं।

हीटर से गर्म हो रहे शेर-टाइगर के बाड़े

As the cold increases in Gwalior, Zoo's menu changes. | ग्वालियर में ठंड  बढ़ते ही 'जू' का मैन्यू चेंज: लॉयन-टाइगर के बाड़ों में गर्माहट देने के के  लिए हीटर लगाए - Gwalior

ग्वालियर जू में शेर और टाइगर के बाड़ों में ठंड से बचाने के लिए 4 से 5 हीटर लगाए गए हैं। ये जानवर सुबह-शाम हीटर के पास रहते हैं और दिन में धूप का आनंद लेते हैं। सांपों के बाड़े में 200 वॉट के बल्ब और सूखी घास रखी गई है ताकि तापमान संतुलित रहे।

पक्षियों और हिरणों के बाड़ों में पर्दे और सूखी घास

सर्द हवाओं से बचाव के लिए पक्षियों के पिंजरों को पर्दों से ढक दिया गया है। वहीं हिरण, नीलगाय और अन्य खुले में रहने वाले जानवरों के बाड़ों में सूखी घास बिछाई गई है। ठंड बढ़ने पर शाम के समय अलाव की व्यवस्था भी की जाएगी।

मध्य प्रदेश: ग्वालियर चिड़ियाघर में जानवरों को ठंड से बचाने के लिए विशेष  उपाय

खानपान में बदलाव, अब परोसी जा रही हैं गर्माहट देने वाली चीजें

ठंड को देखते हुए जानवरों के भोजन में भी बदलाव किया गया है। अब उन्हें मैथी, हरा लहसुन, गुड़, बरसीम, मौसमी सब्जियां और फल दिए जा रहे हैं। भालुओं को खीर, रोटी और शहद परोसा जा रहा है, जबकि बंदरों को भुने चने दिए जा रहे हैं। पक्षियों को सूर्यमुखी के बीज और उबले अंडे खिलाए जा रहे हैं।

जू में 75 प्रजातियों के 580 जानवर

गांधी प्राणी उद्यान में इस समय 75 प्रजातियों के 580 से अधिक जानवर हैं। हाल ही में यहां बिलासपुर से एक भालू का जोड़ा, दो मादा लंगूर, दो मादा लोमड़ी और एक बारकिंग डियर भी लाया गया है।

ग्वालियर जू के डॉक्टर गौरव परिहार ने बताया कि, “हर प्रजाति के हिसाब से अलग-अलग तापमान बनाए रखा गया है। सभी जानवरों के पिंजरों में ठंड से बचाव के लिए आवश्यक इंतज़ाम किए गए हैं।”

Bhiwani में अतिक्रमण पर नगर परिषद सख्त, मुनादी कर हटाने के निर्देश

Report by: JD Duggal Bhiwani: भिवानी में अतिक्रमण को लेकर नगर परिषद

Roorkee: किशनपुर जमालपुर में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, जमकर पथराव; वीडियो वायरल

Report by: Salman Malik Roorkee: रुड़की के भगवानपुर कोतवाली क्षेत्र के किशनपुर

President Droupadi Murmu ने जैसलमेर में प्रचंड हेलीकॉप्टर में भरी उड़ान, रचा इतिहास

President Droupadi Murmu: राजस्थान के जैसलमेर में शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

Chhapra : शोक में डूबा सारण: ड्यूटी के दौरान एनएसजी कमांडो प्रकाश यादव का निधन

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Chhapra बिहार के सारण जिले के मांझी प्रखंड

Jharkhand : पूर्व सीएम चंपई सोरेन के पोते बीर सोरेन पंचतत्व में विलीन

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jharkhand झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पैतृक

Zirakpur में नीड टोन होटल में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

Report by: Kuldeep Saini Zirakpur: जीरकपुर के पीरमुसला क्षेत्र में स्थित नीड

Jamtara: योजना निरीक्षण के दौरान बीडीओ से हाथापाई, आरोपी गिरफ्तार

Report by: Ratan Kumar Jamtara: जामताड़ा जिले के करमाटांड़ प्रखंड में योजना

Haridwar: कनखल में टेंट हाउस में भीषण आग, लाखों का नुकसान

Report by: Dharmraj Haridwar: हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र में देर रात

Yamuna Nagar: आम्बवाली गांव में गोकशी का भंडाफोड़, डेढ़ क्विंटल गोमांस बरामद

Report by: Rajeev Mehta Yamuna Nagar: यमुनानगर के प्रतापनगर कस्बे के आम्बवाली

Congo: पूर्वी कांगो में 171 शव मिलने से मचा हड़कंप, एम23 विद्रोहियों पर हत्या का शक

Congo: पूर्वी कांगो के उविरा क्षेत्र में 171 शवों का बड़ा अंबार

Naxals Visit Chhattisgarh Assembly: विधानसभा जाएंगे सरेंडर नक्सली, देखेंगे लोकतंत्र की सच्चाई

Naxals Visit Chhattisgarh Assembly: रायपुर में छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की टॉप 10 खबरें 1. सरेंडर से पहले

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की आज की टॉप 10 खबरें MP: 1. होली पर

Horoscope: 27-02-26

Horoscope: जानें आज का राशिफल Horoscope: मेष राशि: आज का राशिफलआज का

Yogi Government : होली पर किसानों के जीवन में खुशहाली का रंग भरेगी योगी सरकार

अनुदान पर कृषि यंत्र पाने के लिए किसानों को चार मार्च तक

Jamtara MC Election 2026: कल सुबह 8 बजे से होगी मतगणना

Reporter : रतन कुमार Jamtara MC Election 2026: जामताड़ा : नगरपालिका (आम)