Gwalior Trade Fair 2026: बसंत पंचमी पर ग्वालियर मेले में टूटा रिकॉर्ड, एक दिन में 1,273 वाहन बिके

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Gwalior Trade Fair 2026

Gwalior Trade Fair 2026: बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर ग्वालियर व्यापार मेले में वाहन बिक्री ने नया रिकॉर्ड बना दिया। शुक्रवार को एक ही दिन में कुल 1,273 वाहन बिके, जिनमें 791 चारपहिया और 482 दोपहिया वाहन शामिल हैं। वाहन खरीद पर मिल रही 50 प्रतिशत रोड टैक्स छूट और शुभ मुहूर्त के कारण सुबह से देर रात तक मेले में खरीदारों की भारी भीड़ रही।

Gwalior Trade Fair 2026

Gwalior Trade Fair 2026: रोड टैक्स छूट और शुभ मुहूर्त बना कारण

ग्वालियर व्यापार मेले में वाहन खरीद पर 50 प्रतिशत रोड टैक्स छूट का शुक्रवार को पांचवां दिन था। संयोग से उसी दिन बसंत पंचमी भी पड़ने के कारण लोगों ने बड़ी संख्या में वाहन खरीदने का फैसला किया। सुबह से ही मेला परिसर स्थित कार और बाइक शोरूम में ग्राहक पहुंचने लगे।

आरटीओ कार्यालय पर दूर तक लगी कतारें

शुक्रवार दोपहर परिवहन विभाग का पोर्टल खुलते ही मेला स्थित आरटीओ कार्यालय के बाहर नए वाहनों की कतारें लग गईं। हालात ऐसे रहे कि एक के बाद एक वाहन पंजीकरण के लिए पहुंचते रहे। यह सिलसिला रात तक चलता रहा और रात 9 बजे तक सभी 1,273 वाहनों का पंजीकरण किया जा चुका था।

ऑटोमोबाइल सेक्टर में सबसे ज्यादा खरीदारी

बसंत पंचमी के कारण व्यापार मेले में सैलानियों की भी अच्छी भीड़ रही। मेले में सबसे ज्यादा खरीदारी ऑटोमोबाइल सेक्टर में दर्ज की गई। कार शोरूम में ग्राहक वाहन देखते और बुकिंग कराते नजर आए।

Gwalior Trade Fair 2026

25 दिसंबर से चल रहा है ग्वालियर मेला

गौरतलब है कि ग्वालियर व्यापार मेला 25 दिसंबर से चल रहा है। मेले का शुभारंभ देश के गृह मंत्री अमित शाह ने किया था, लेकिन 19 जनवरी से रोड टैक्स में 50 प्रतिशत छूट मिलने के बाद मेले में रौनक तेजी से बढ़ी। बसंत पंचमी पर यह रौनक रिकॉर्ड बिक्री में बदल गई।

Gwalior Trade Fair 2026: ग्राहकों ने बताया फायदा

मेला से कार खरीदने वाली शिक्षा खरे ने बताया कि वे दीपावली से ही वाहन खरीदने की योजना बना रही थीं। रोड टैक्स में छूट और जीएसटी कम होने के कारण उन्हें अच्छा ऑफर मिला, जिससे उन्होंने मेले से कार खरीदने का फैसला किया।

देर रात तक होती रही डिलीवरी

मेले में मिली छूट और शुभ मुहूर्त के चलते वाहन डिलीवरी का काम भी देर रात तक चलता रहा। शोरूम रात 12 बजे तक खुले रहे और स्थानीय शोरूम से वाहनों की डिलीवरी दी जाती रही।

बसंत पंचमी के दिन ग्वालियर व्यापार मेले में हुई यह रिकॉर्डतोड़ बिक्री आने वाले दिनों में भी मेले की रौनक बढ़ने के संकेत दे रही है।

Gyanveer University : बुंदेलखंड में शिक्षा का लिखा जा रहा है नया अध्याय : सीएम डॉ. यादव

Gyanveer University : सागर के विकास में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का योगदान

Madhya Pradesh एलपीजी उपभोक्ता परेशान नहीं हो, इस हेतु लगातार प्रयास जारी : खाद्य मंत्री श्री राजपूत

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री

Madhupur: अज्ञात वाहन ने 5 वर्षीय मासूम को रौंदा, मौके पर ही थमीं खुशियां; आरोपी चालक फरार

Madhupur मधुपुर-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे ने

Madhya Pradesh मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने किया रचना टॉवर का दौरा

Madhya Pradesh मध्यप्रदेश के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास

Lucknow जेवर एयरपोर्ट: 95% काम पूरा, एक रनवे के साथ जल्द शुरू होगा संचालन; सालाना 1.20 करोड़ यात्री भर सकेंगे उड़ान

Lucknow उत्तर प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना 'नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट' (जेवर) अब अपने

CgMaoistsSurrender : 108 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 101 हथियार जमा; 3.61 करोड़ नकद और 1 किलो सोना बरामद

बस्तर, छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को एक

Haridwar में गैस सिलेंडर को लेकर अफवाह से मची हलचल, गोदामों पर लगी भीड़

Report by: Dharmraj Haridwar: ईरान-इजरायल युद्ध को लेकर गैस सिलेंडर सप्लाई में

Yamunotri में बारकोड सिस्टम की समीक्षा, प्लास्टिक बोतलों की समस्या बरकरार

Report by: Vinit Kanswal Yamunotri: चारधाम यात्रा के दौरान पर्यावरण संरक्षण और