ग्वालियर: रिश्तेदार ने सोशल मीडिया पर बनाई फर्जी आईडी, बदनाम करने के लिए फैलाई अश्लील पोस्ट, IT एक्ट में FIR दर्ज

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

ग्वालियर में आपसी मनमुटाव ने रिश्तेदारी को शर्मनाक मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया। एक युवक ने अपने ही नजदीकी रिश्तेदार पर इंस्टाग्राम पर नकली अकाउंट बनाकर उसकी और उसके परिवार की अश्लील तस्वीरें साझा करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित का दावा है कि यह सब बदले की भावना से किया गया ताकि उनकी समाज में छवि खराब की जा सके।

साइबर सेल की जांच में रिश्तेदार निकला आरोपी

शिकायत मिलने के बाद ग्वालियर साइबर सेल ने जब मामले की पड़ताल शुरू की तो सारा मामला चौंकाने वाला निकला। जांच में खुलासा हुआ कि सोशल मीडिया पर अश्लील और अपमानजनक सामग्री शेयर करने वाला व्यक्ति पीड़ित का ही नजदीकी रिश्तेदार है। आरोपी की पहचान निशु मुद्गल पुत्र संतोष मुद्गल के रूप में हुई है, जो डबरा थाना क्षेत्र का निवासी है।

फर्जी आईडी से रिश्तेदारों को भेजे गए भद्दे मैसेज

केवल फर्जी आईडी बनाकर पोस्ट शेयर करना ही नहीं, आरोपी ने उस अकाउंट से पीड़ित के परिचितों और रिश्तेदारों को गंदी और आपत्तिजनक भाषा में मैसेज और कमेंट्स भी भेजे। इसका मकसद साफ तौर पर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करना और समाज में बदनाम करना था।

एडिशनल एसपी ने दी जानकारी

एडिशनल एसपी निरंजन शर्मा ने बताया कि डबरा क्षेत्र के एक परिवार ने लगातार सोशल मीडिया पर बदनाम किए जाने की शिकायत की थी। जांच में पुष्टि हुई कि फर्जी अकाउंट्स से की गई गतिविधियाँ पारिवारिक रंजिश के तहत की जा रही थीं।

IT एक्ट के तहत मामला दर्ज

क्राइम ब्रांच ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

mp news : पेट्रोल पंपों में स्टॉक की कमी नहीं, आपूर्ति निर्बाध जारी : खाद्य मंत्री राजपूत

mp news : खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह

mp news : पेट्रोल पंपों में स्टॉक की कमी नहीं, आपूर्ति निर्बाध जारी : खाद्य मंत्री राजपूत

mp news : खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह

hpv-vaccination की उपलब्धि बेटियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की दिशा में एक बड़ा कदम: मुख्यमंत्री

hpv-vaccination शत-प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति का किया आह्वान: उप मुख्यमंत्री शुक्ल hpv-vaccination

mp tourism : नौरादेही टाइगर रिजर्व की और बढ़ी रौनक, अब पर्यटकों को दिखेंगे ये नए वन्य जीव

mp tourism : मुख्यमंत्री द्वारा चीता पुनर्वास के लिए बाड़े का भूमि-पूजन,

Jan Man Sabhagar Bhopal : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया जन-मन सभागार का भूमि पूजन

Jan Man Sabhagar Bhopal : मुख्यमंत्री निवास परिसर में बनेगा विशाल ऑडिटोरियम

Chhattisgarh : सूरजपुर में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने छात्राओं संग देखी “द केरला स्टोरी”

Chhattisgarh : छात्राओं के साथ मुवी देखने पहुंची मंत्री रिपोर्टर: आकाश कसेरा

Mahasamund Ropeway Accident : महासमुंद में रोपवे हादसा, कांग्रेस जांच टीम पहुंची घटना स्थल

Mahasamund Ropeway Accident : मां खल्लारी मंदिर रोपवे हादसा महासमुंद जिले के

Landless Labour Scheme : छत्तीसगढ़ में भूमिहीन मजदूरों के लिए आर्थिक मदद: संबल या सियासी दांव?

Landless Labour Scheme : छत्तीसगढ़ सरकार ने शुरू की मजदूर योजना छत्तीसगढ़

Jamshedpur: स्वर्णरेखा तट पर मिला द्वितीय विश्व युद्ध का 227 किलो का शक्तिशाली बम, सेना ने संभाला मोर्चा

रिपोर्ट - प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के पानीपाड़ा स्थित स्वर्णरेखा