ग्वालियर में पुलिस शहीद स्मृति दिवस पर 191 वीरों को श्रद्धांजलि, 11 मध्यप्रदेश के शहीदों के परिजन हुए सम्मानित

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
ग्वालियर में पुलिस शहीद स्मृति दिवस पर 191 वीरों को श्रद्धांजलि, 11 मध्यप्रदेश के शहीदों के परिजन हुए सम्मानित

ग्वालियर में मंगलवार को 14वीं वाहिनी विसबल मैदान में पुलिस शहीद स्मृति दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में परेड का आयोजन हुआ, जिसमें पुलिस अफसरों और जवानों ने देश के 191 और मध्य प्रदेश के 11 शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में आईजी अरविंद सक्सेना, डीआईजी अमित सांघी, एसएसपी धर्मवीर सिंह समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

क्यों मनाया जाता है पुलिस शहीद स्मृति दिवस

21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग में चीन की सेना से मुठभेड़ के दौरान सीआरपीएफ के 10 जवानों ने देश की रक्षा में प्राण न्यौछावर किए थे। तब से हर साल 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाकर देशभर में शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाती है।

अब तक 35,492 पुलिसकर्मी हुए शहीद

शहीद जवानों व अफसरों को श्रद्धांजलि देते आईजी अरविंद सक्सेना। - Dainik Bhaskar

1959 से 31 अगस्त 2025 तक देशभर में 35,492 पुलिस अधिकारी और जवान ड्यूटी के दौरान शहीद हो चुके हैं। बीते वर्ष (1 सितंबर 2024 से 31 अगस्त 2025) में 191 पुलिसकर्मी शहीद हुए, जिनमें मध्य प्रदेश के 11 वीर शामिल हैं।

इस साल मध्य प्रदेश के ये 11 पुलिसकर्मी हुए शहीद

इस वर्ष शहीद होने वाले पुलिसकर्मियों में निरीक्षक संजय पाठक, निरीक्षक रमेश धुर्वे, एएसआई रामचरण गौतम, एएसआई महेश कोरी, प्रधान आरक्षक संतोष कुशवाह, प्रिंस गर्ग, अभिषेक शिंदे, गोविंद पटेल, आरक्षक अनुज सिंह, सुंदर सिंह बघेल और अनिल यादव शामिल हैं।

परेड और श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए अधिकारी

शहीदों की स्मृति में हुई परेड में आईजी अरविंद सक्सेना, डीआईजी अमित सांघी, कलेक्टर रुचिका चौहान, सेनानी राकेश सगर, पूर्व डीजीपी एआर पवार और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

आईजी बोले: “शहीदों का बलिदान कभी नहीं भुलाया जा सकता”

आईजी अरविंद सक्सेना ने कहा कि देशभर में कठिन परिस्थितियों में डटे रहने वाले पुलिस बलों के शहीद जवानों का बलिदान सदैव अमर रहेगा। कार्यक्रम में 14वीं वाहिनी के उप सेनानी संजय कौल ने शहीदों के नामों का वाचन किया।

Lucknow : यूपी में होली का डबल धमाका: कर्मचारियों को समय से पहले वेतन और 3 दिन का अवकाश

Lucknow होली के रंगोत्सव को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विशेष

ANGANWADI PROTEST 27 Forbury : आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट घेराव, विधानसभा घेराव की चेतावनी

ANGANWADI PROTEST : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं

GWALIOR : कोचिंग के बाहर साइकिल चोरी करने वाली गैंग गिरफ्तार, 6 साइकिल बरामद

GWALIOR : कोचिंग सेंटरों के बाहर से छात्रों की साइकिल चोरी करने

Rail Line Fire: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में रेल निर्माण यार्ड में भीषण आग, करोड़ों का नुकसान

report by: Prayas Rail Line Fire: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में पेंड्रारोड-गेवरोड नई रेल

Bhiwani में अतिक्रमण पर नगर परिषद सख्त, मुनादी कर हटाने के निर्देश

Report by: JD Duggal Bhiwani: भिवानी में अतिक्रमण को लेकर नगर परिषद

Roorkee: किशनपुर जमालपुर में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, जमकर पथराव; वीडियो वायरल

Report by: Salman Malik Roorkee: रुड़की के भगवानपुर कोतवाली क्षेत्र के किशनपुर

President Droupadi Murmu ने जैसलमेर में प्रचंड हेलीकॉप्टर में भरी उड़ान, रचा इतिहास

President Droupadi Murmu: राजस्थान के जैसलमेर में शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

Chhapra : शोक में डूबा सारण: ड्यूटी के दौरान एनएसजी कमांडो प्रकाश यादव का निधन

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Chhapra बिहार के सारण जिले के मांझी प्रखंड

Jharkhand : पूर्व सीएम चंपई सोरेन के पोते बीर सोरेन पंचतत्व में विलीन

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jharkhand झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पैतृक

Zirakpur में नीड टोन होटल में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

Report by: Kuldeep Saini Zirakpur: जीरकपुर के पीरमुसला क्षेत्र में स्थित नीड

Jamtara: योजना निरीक्षण के दौरान बीडीओ से हाथापाई, आरोपी गिरफ्तार

Report by: Ratan Kumar Jamtara: जामताड़ा जिले के करमाटांड़ प्रखंड में योजना

Haridwar: कनखल में टेंट हाउस में भीषण आग, लाखों का नुकसान

Report by: Dharmraj Haridwar: हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र में देर रात

Yamuna Nagar: आम्बवाली गांव में गोकशी का भंडाफोड़, डेढ़ क्विंटल गोमांस बरामद

Report by: Rajeev Mehta Yamuna Nagar: यमुनानगर के प्रतापनगर कस्बे के आम्बवाली

Congo: पूर्वी कांगो में 171 शव मिलने से मचा हड़कंप, एम23 विद्रोहियों पर हत्या का शक

Congo: पूर्वी कांगो के उविरा क्षेत्र में 171 शवों का बड़ा अंबार