Mohit Jain
Gwalior News: ग्वालियर व्यापार मेला 25 दिसंबर से शुरू होना है, लेकिन मैदान की तैयारियां बेहद धीमी हैं। मेले की शुरुआत में सिर्फ 13 दिन शेष हैं, फिर भी अधिकांश सेक्टरों में दुकानें बनना शुरू नहीं हुई हैं। इलेक्ट्रॉनिक सेक्टर में केवल एक दुकान निर्माणाधीन है, जबकि झूला सेक्टर में कुछ झूले लगाए जा रहे हैं।

सबसे बड़ा आकर्षण रहने वाला ऑटोमोबाइल सेक्टर पूरी तरह खाली पड़ा है। यहां शोरूम का काम तक शुरू नहीं हुआ। मेला सचिव सुनील त्रिपाठी पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि 10 दिसंबर तक दुकानें न लगाने पर रोज 200 रुपए जुर्माना लगाया जाएगा, लेकिन इसके बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ।
ऑटोमोबाइल कारोबारियों ने कहा कि वे वाहनों पर टैक्स छूट की घोषणा के बाद ही अपना सेटअप लगाएंगे।
मेला व्यवस्था से जुड़े प्रमुख आंकड़े
- 2400 दुकानें व्यापार मेला परिसर में
- 133 प्लॉट ऑटोमोबाइल कारोबारियों को
- 106 प्लॉट झूला सेक्टर को
- 473 टीन शेड मैदान में
- 307 चबूतरे व्यापारियों को दिए गए





