ग्वालियर में निर्माणाधीन स्वागत द्वार का हिस्सा गिरा, बड़ा हादसा टला

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
ग्वालियर

ग्वालियर स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत निर्माणाधीन स्वागत द्वार का एक हिस्सा शुक्रवार को अचानक गिर गया। यह घटना भिंड रोड पर महाराजपुरा के आगे झांसी–आगरा हाईवे पुल के पास हुई। गनीमत रही कि हादसे के समय मौके से कोई राहगीर या वाहन नहीं गुजर रहा था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

यह स्वागत द्वार भिंड की ओर से ग्वालियर शहर में प्रवेश मार्ग पर बनाया जा रहा है। इसे ग्वालियर के ऐतिहासिक किले की प्रतिकृति के रूप में तैयार किया जा रहा था, ताकि शहर की पहचान और गौरव को दर्शाया जा सके। इस परियोजना पर लगभग 2 करोड़ रुपये की लागत आ रही है।

जेसीबी की टक्कर से गिरा हिस्सा

जानकारी के अनुसार, स्वागत द्वार के पास खुदाई का कार्य चल रहा था। इसी दौरान एक जेसीबी मशीन का डाला दीवार से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि स्वागत द्वार का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर नीचे गिर गया, जबकि कुछ हिस्सा दीवार से सटकर टिका रह गया।

दिन-रात रहता है भारी यातायात

जिस स्थान पर यह हादसा हुआ, वहां से दिन-रात भारी वाहनों का आवागमन होता है। इस मार्ग से दोपहिया, चारपहिया और मालवाहक वाहन लगातार गुजरते हैं। यदि हादसे के समय कोई वाहन या राहगीर मौजूद होता, तो गंभीर जनहानि हो सकती थी।

कलेक्टर और नगर निगम कमिश्नर ने लिया जायजा

घटना की सूचना मिलते ही ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान और नगर निगम कमिश्नर संघप्रिय मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में जेसीबी की टक्कर को हादसे का कारण बताया गया है।

नगर निगम कमिश्नर संघप्रिय ने कहा:

“कलेक्टर महोदय और मैंने मौके पर जाकर स्थिति देखी है। पूरे मामले की जांच के लिए एक समिति गठित की गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद जो भी जिम्मेदार पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।”

फिलहाल क्षेत्र में सुरक्षा के मद्देनज़र आवश्यक कदम उठाए गए हैं और निर्माण कार्य की जांच जारी है।

Petroleum : पेट्रोलियम पदार्थो की सतत आपूर्ति जारी: मंत्री गोविंद सिंह राजपूत

Petroleum : भोपाल, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद

Rohtas Accident: ट्रक की टक्कर से छात्रा की मौत, दूसरी गंभीर घायल

Report by: Avinash Srivastwa Rohtas Accident: रोहतास जिले के सासाराम में मंगलवार

Roorkee accident: गंग नहर में नहाते वक्त डूबे 2 युवक, मौत

Report by: Salman Malik Roorkee accident: उत्तराखंड के रुड़की के पिरान कलियर

Nalanda : मंदिर हादसा, शीतला माता मेले में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

Nalanda : बिहार के नालंदा जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा

Jamtara में प्रधान शिक्षक पर नशे में स्कूल पहुंचने का आरोप, ग्रामीणों ने किया हंगामा

Jamtara: झारखंड के जामताड़ा जिले के नारायणपुर प्रखंड स्थित पबिया पंचायत के

Mirzapur Road accident: ट्रेलर की चपेट में आकर एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

Report by: Ashwini Mirzapur Road accident: उत्तरप्रदेश के मीरजापुर के अहरौरा थाना

Pilibhit: कार में अचानक लगी आग, देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड

Report by: Nijam Ali Pilibhit: उत्तरप्रदेश के पीलीभीत के पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र

IPL 2026 में CSK का बिगड़ा आगाज, आयुष म्हात्रे की गलती ने बढ़ाई मुश्किलें

IPL 2026: आईपीएल 2026 का पहला मैच चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के लिए

Arjun Rampal ने साझा की अपने करियर की यादें, ‘धुरंधर 2’ के सेट से तस्वीरें कीं पोस्ट

Arjun Rampal: अभिनेता अर्जुन रामपाल ने सोशल मीडिया पर अपने करियर के

Bhopal: डिजिटल गवर्नेंस में मध्यप्रदेश को देश में मिला दूसरा स्थान, CM डॉ. यादव ने दी बधाई

Bhopal: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डिजिटल गवर्नेंस में मध्यप्रदेश के देश

CG: Top 10 News

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरैें.. 1. नक्सलवाद पर सियासी घमासान

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर की सपना शर्मा