Gwalior news: ग्वालियर में कोचिंग संचालक ने क्लासरूम में की आत्महत्या, कर्ज और ऑनलाइन गेमिंग की जांच

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastava

Gwalior news: ग्वालियर के सुमेर सिंह का बाड़ा क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां एक कोचिंग सेंटर संचालक ने अपने ही क्लासरूम में फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह पढ़ने आए छात्रों ने जैसे ही कक्षा का दरवाजा खोला, शिक्षक को फंदे पर लटका देखा। यह दृश्य देखकर बच्चे घबरा गए और तुरंत आसपास के लोगों को सूचना देकर घर लौट गए।

जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस और मृतक के परिजनों को घटना से अवगत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

ऑनलाइन गेमिंग और कर्ज की आशंका

पुलिस की शुरुआती जांच और पड़ोसियों से बातचीत में यह बात सामने आई है कि कोचिंग संचालक ऑनलाइन गेमिंग में उलझा हुआ था। परिजनों के अनुसार, वह पिछले कुछ दिनों से तनाव में था, लेकिन उसने अपनी परेशानी किसी से साझा नहीं की थी। जांच में यह भी पता चला है कि बुधवार रात उसकी मोबाइल लोकेशन घासमंडी क्षेत्र की मिली थी। आशंका जताई जा रही है कि ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े लेन-देन या कर्ज को लेकर उस पर दबाव बनाया जा रहा हो। हालांकि पुलिस इन सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है।

सुबह और शाम लेते थे कक्षाएं

मृतक की पहचान चंदन नगर निवासी महेंद्र कुमार के रूप में हुई है, जो सुमेर सिंह का बाड़ा के मटका मोहल्ला में कोचिंग सेंटर चलाते थे। वह विवाहित थे और उनकी एक बेटी है। महेंद्र सुबह और शाम दोनों समय छात्रों को पढ़ाते थे। बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे वह घर से निकले थे और कोचिंग में कक्षाएं लेने के बाद वहीं रुक गए थे। देर रात घर न लौटने पर उनके भाई ने उनकी तलाश शुरू की थी।

Knife Attack : रायपुर में बदमाशों का आतंक, युवक पर घर के बाहर चाकू से हमला

Knife Attack : राजधानी रायपुर में सरेआम चाकूबाजी Knife Attack : रायपुर

Chennai में ऐतिहासिक शपथ ग्रहण: गठबंधन के साथ विजय की नई पारी

Chennai 4 मई को आए चुनावी नतीजों के बाद चले भारी सियासी

MP TOP 10: राजनीति, मौसम, शिक्षा और प्रशासन से जुड़ी अहम अपडेट

1. MP TOP 10: मध्यप्रदेश में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट

TOP 10: छत्तीसगढ़ की आज की टॉप 10 बड़ी खबरें

1. छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने नदी प्रदूषण मामले में जताई सख्त नाराजगी TOP