,

Gwalior में तेज रफ्तार कार का कहर, बुजुर्ग को टक्कर मारकर मकान में घुसी गाड़ी

Gwalior

Gwalior: महाराजपुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। शताब्दीपुरम स्थित टाइगर चौक के पास तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई और एक के बाद एक कई वाहनों को टक्कर मारते हुए आगे जा रहे बुजुर्ग राहगीर को रौंद दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बुजुर्ग उछलकर कार के बोनट पर जा गिरा और चालक उसे कुछ दूरी तक बोनट पर लटकाकर ले गया। इसके बाद कार सामने एक बिल्डर के मकान में जा घुसी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार ने पहले एक ई-रिक्शा को टक्कर मारी, फिर सड़क किनारे खड़ी एक कार को पीछे से काटा और आगे चल रहे बुजुर्ग को चपेट में ले लिया। सौभाग्य से जिस मकान में कार घुसी, वहां उस समय कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

टाइगर चौक,शताब्दीपुरम ,ग्वालियर

बुजुर्ग सुरक्षित, चालक घायल
हैरानी की बात यह रही कि कार के बोनट पर गिरने और कुछ दूरी तक लटकने के बावजूद बुजुर्ग को गंभीर चोट नहीं आई। वहीं मकान में घुसने के बाद कार चालक घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

पुलिस के अनुसार कार मालिक की पहचान रण विजय सिंह चौहान निवासी शताब्दीपुरम के रूप में हुई है। जिस मकान में कार घुसी, वह रणवीर सिंह तोमर का बताया जा रहा है। मकान मालिक मौके पर मौजूद नहीं थे, इसलिए फिलहाल किसी की ओर से शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच…

सऊदी अरब के Riyadh Airport पर फिर हमला, भारतीय समेत 13 की मौत; हूतियों की चेतावनी से बढ़ा तनाव

Riyadh Airport: सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट…

Trump प्रशासन को बड़ा झटका, टैक्सपेयर्स के पैसों से चल रहे टीवी विज्ञापनों पर कोर्ट ने लगाई रोक

Trump : अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन को सरकारी विज्ञापन…

दादी के निधन पर Abhijeet Dipke ने दिल्ली पुलिस पर लगाए आरोप, माता-पिता ने भी उठाए सवाल

Abhijeet Dipke: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके और दिल्ली…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. कोरबा में अस्पताल में मोबाइल…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच…

Bhopal: करुणाधाम आश्रम में 21 फीट ऊंची पंचमुखी महाकाली ‘बड़ी अम्मा’ का भव्य स्वागत

Bhopal: राजधानी भोपाल के करुणाधाम आश्रम, नेहरू नगर में मध्यप्रदेश की पहली…