ग्वालियर: गैंगस्टर बंटी भदौरिया शॉर्ट एनकाउंटर में गिरफ्तार, हत्या के बाद से था फरार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

ग्वालियर, मध्यप्रदेश: ग्वालियर में पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर बंटी भदौरिया को एक मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। 2 जून को हिस्ट्रीशीटर भोला सिकरवार की हत्या के बाद से फरार चल रहे बंटी की तलाश में पुलिस पिछले 20 दिनों से जुटी थी। रविवार रात बंधोली गांव के जंगलों में जब पुलिस की टीम ने उसे घेरा, तो बंटी ने तुरंत फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जो उसके पैर में जा लगी


जंगल में हुई मुठभेड़

पुलिस को बंटी की लोकेशन उटीला थाना क्षेत्र के बंधोली गांव के जंगलों में मिली थी। वहां पहुंचते ही पुलिस पर बंटी ने गोली चलाई। लेकिन जवाबी फायरिंग में बंटी के पैर में गोली लग गई, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा। इसके बाद उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया और जेएएच अस्पताल में भर्ती कराया गया।


भोला हत्याकांड में था मुख्य आरोपी

2 जून की रात, बिरलानगर लाइन नंबर-2 में भोला सिकरवार पर उस समय हमला हुआ था, जब वह अपने घर के पास खड़ा था। बंटी भदौरिया, शिवा राजावत, रानू और उनके साथियों ने मिलकर भोला पर गोलियां चलाईं। एक गोली उसके पेट और प्राइवेट पार्ट के बीच लगी, जिससे मौके पर ही उसकी जान चली गई। उसके साथी पवन उर्फ कल्लू श्रीवास भी गोली लगने से घायल हुआ था।


पुरानी रंजिश और गैंगवार

भोला और बंटी के बीच दुश्मनी कोई नई नहीं थी। लगभग 6 साल पहले एक हत्या के प्रयास के मामले से शुरू हुई यह गैंगवार समय के साथ और हिंसक होती गई। भोला का भाई हेमू सिकरवार, जो खुद घायल पक्ष में शामिल रहा है, दोनों गुटों के बीच शांति नहीं बनने दे रहा था। एक साल पहले भोला ने बंटी पर एक होटल में गोली चलाई थी, जिसमें बंटी घायल हुआ था।


सोशल मीडिया से शुरू हुआ खून-खराबा

भोला की हत्या से कुछ घंटे पहले उसके भाई दीनू सिकरवार ने सोशल मीडिया पर एक स्टेटस डालकर बंटी को चेतावनी दी थी। उसी रात बंटी ने हमला कर भोला को मौत के घाट उतार दिया।


जमानत पर था बाहर, फिर किया हमला

बंटी भदौरिया हाल ही में 22 अप्रैल 2025 को जेल से जमानत पर रिहा हुआ था। इसके बाद उसने 10 मई को भोला के साथी पर फायरिंग की थी। इस घटना के बाद पुलिस ने उसकी जमानत निरस्त करने के लिए कोर्ट में याचिका दाखिल की थी, जो अब तक लंबित थी।


पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

भोला की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार, गोली उसके पेट के निचले हिस्से में लगी थी, जिससे उसकी किडनी और लिवर डैमेज हो गए थे। इससे अत्यधिक रक्तस्राव हुआ और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।


हत्या में कुल 9 लोग आरोपी

हजीरा थाना में दर्ज एफआईआर में बंटी सहित 9 लोगों को नामजद किया गया है, जिनमें शिवा राजावत, रानू, श्याम सिंह भदौरिया, लाला कमरिया, पुष्पेंद्र उर्फ पुस्सू, मुनीम धाकड़, कल्याण धाकड़ और राहुल सोलंकी शामिल हैं। इनमें से तीन पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।


SSP का बयान

एसएसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि बंटी की लोकेशन मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। उसने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई। घायल बंटी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आगे की जांच जारी है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

mp news : पेट्रोल पंपों में स्टॉक की कमी नहीं, आपूर्ति निर्बाध जारी : खाद्य मंत्री राजपूत

mp news : खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह

mp news : पेट्रोल पंपों में स्टॉक की कमी नहीं, आपूर्ति निर्बाध जारी : खाद्य मंत्री राजपूत

mp news : खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह

hpv-vaccination की उपलब्धि बेटियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की दिशा में एक बड़ा कदम: मुख्यमंत्री

hpv-vaccination शत-प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति का किया आह्वान: उप मुख्यमंत्री शुक्ल hpv-vaccination

mp tourism : नौरादेही टाइगर रिजर्व की और बढ़ी रौनक, अब पर्यटकों को दिखेंगे ये नए वन्य जीव

mp tourism : मुख्यमंत्री द्वारा चीता पुनर्वास के लिए बाड़े का भूमि-पूजन,

Jan Man Sabhagar Bhopal : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया जन-मन सभागार का भूमि पूजन

Jan Man Sabhagar Bhopal : मुख्यमंत्री निवास परिसर में बनेगा विशाल ऑडिटोरियम

Chhattisgarh : सूरजपुर में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने छात्राओं संग देखी “द केरला स्टोरी”

Chhattisgarh : छात्राओं के साथ मुवी देखने पहुंची मंत्री रिपोर्टर: आकाश कसेरा

Mahasamund Ropeway Accident : महासमुंद में रोपवे हादसा, कांग्रेस जांच टीम पहुंची घटना स्थल

Mahasamund Ropeway Accident : मां खल्लारी मंदिर रोपवे हादसा महासमुंद जिले के

Landless Labour Scheme : छत्तीसगढ़ में भूमिहीन मजदूरों के लिए आर्थिक मदद: संबल या सियासी दांव?

Landless Labour Scheme : छत्तीसगढ़ सरकार ने शुरू की मजदूर योजना छत्तीसगढ़

Jamshedpur: स्वर्णरेखा तट पर मिला द्वितीय विश्व युद्ध का 227 किलो का शक्तिशाली बम, सेना ने संभाला मोर्चा

रिपोर्ट - प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के पानीपाड़ा स्थित स्वर्णरेखा