Gwalior Cyber Crime: फर्जी मैरिज कॉल सेंटरों का भंडाफोड़, 1500 से ज्यादा लोगों से की गई ठगी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

By: Arvind Chauhan

Gwalior Cyber Crime: फर्जी मैरिज कॉल सेंटरों का भंडाफोड़, 1500 से ज्यादा लोगों से की गई ठगी : ग्वालियर पुलिस की साइबर क्राइम टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो फर्जी मैरिज कॉल सेंटरों का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए हैं। साथ ही दोनों कॉल सेंटर की महिला संचालक राखी गौड़ और शीतल चौहान सहित कई अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है।

गूगल से फोटो उठाकर बनाते थे फर्जी मैरिज प्रोफाइल
पुलिस जांच में सामने आया है कि यह गिरोह गूगल से खूबसूरत लड़कियों की तस्वीरें डाउनलोड कर फर्जी मैरिज वेबसाइट्स पर प्रोफाइल बनाता था। इन प्रोफाइल्स को शादी के इच्छुक युवकों को दिखाकर उन्हें अपने जाल में फंसाया जाता था। कॉल और व्हाट्सएप के जरिए बातचीत कर भरोसा जीतने के बाद मेंबरशिप और अन्य सेवाओं के नाम पर पैसे वसूले जाते थे।

देशभर में 1500 से ज्यादा लोगों को बनाया शिकार
पुलिस के अनुसार, इन फर्जी मैरिज कॉल सेंटरों के जरिए देशभर में करीब 1500 से अधिक लोगों से ठगी की गई है। यह ठगी का धंधा लंबे समय से चल रहा था और संचालक हर महीने करीब तीन लाख रुपये तक की कमाई कर रहे थे।

दो अलग-अलग इलाकों में चल रहे थे कॉल सेंटर
एक फर्जी मैरिज कॉल सेंटर ग्वालियर के थाटीपुर स्थित मयूर नगर में संचालित हो रहा था, जहां 13 युवतियां काम कर रही थीं। वहीं दूसरा कॉल सेंटर द्वारिकाधीश मंदिर के सामने चल रहा था, जिसमें 7 लड़कियां ग्राहकों से कॉल और व्हाट्सएप पर बातचीत कर रही थीं।

यह खबर भी पढ़ें: MP Weather Update: मध्यप्रदेश में ठंड का कहर, ग्वालियर-रीवा में घना कोहरा, पारा 5 डिग्री से नीचे

मास्टरमाइंड फरार, तलाश में जुटी पुलिस
कॉल सेंटर में काम करने वाली युवतियों ने बताया कि ग्राहक की जाति और उम्र के अनुसार खुद को उसी प्रोफाइल में ढालकर बातचीत की जाती थी और आकर्षक फोटो भेजे जाते थे। इस पूरे रैकेट का मास्टरमाइंड तिलेश्वर पटेल फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Amarwara में प्राइवेट स्कूलों को खुली छूट, जांच के नाम पर प्रशासन की खानापूर्ति, अभिभावक जाएं तो जाएं कहां ?

रिपोर्ट- राकेश चांदवंशी Amarwara : छिंदवाड़ा, जनपद शिक्षा केंद्र अमरवाड़ा की कार्यप्रणाली

UP-MP Sammelan भविष्य की संभावनाओं को प्रदान करेगा मजबूत आधार: मुख्यमंत्री

UP-MP Sammelan : मुख्यमंत्री डॉ. यादव का उत्तर प्रदेश की विभिन्न औद्योगिक

Petroleum : पेट्रोलियम पदार्थो की सतत आपूर्ति जारी: मंत्री गोविंद सिंह राजपूत

Petroleum : भोपाल, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद

Rohtas Accident: ट्रक की टक्कर से छात्रा की मौत, दूसरी गंभीर घायल

Report by: Avinash Srivastwa Rohtas Accident: रोहतास जिले के सासाराम में मंगलवार

Roorkee accident: गंग नहर में नहाते वक्त डूबे 2 युवक, मौत

Report by: Salman Malik Roorkee accident: उत्तराखंड के रुड़की के पिरान कलियर

Nalanda : मंदिर हादसा, शीतला माता मेले में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

Nalanda : बिहार के नालंदा जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा

Jamtara में प्रधान शिक्षक पर नशे में स्कूल पहुंचने का आरोप, ग्रामीणों ने किया हंगामा

Jamtara: झारखंड के जामताड़ा जिले के नारायणपुर प्रखंड स्थित पबिया पंचायत के

Mirzapur Road accident: ट्रेलर की चपेट में आकर एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

Report by: Ashwini Mirzapur Road accident: उत्तरप्रदेश के मीरजापुर के अहरौरा थाना

Pilibhit: कार में अचानक लगी आग, देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड

Report by: Nijam Ali Pilibhit: उत्तरप्रदेश के पीलीभीत के पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र

IPL 2026 में CSK का बिगड़ा आगाज, आयुष म्हात्रे की गलती ने बढ़ाई मुश्किलें

IPL 2026: आईपीएल 2026 का पहला मैच चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के लिए

Arjun Rampal ने साझा की अपने करियर की यादें, ‘धुरंधर 2’ के सेट से तस्वीरें कीं पोस्ट

Arjun Rampal: अभिनेता अर्जुन रामपाल ने सोशल मीडिया पर अपने करियर के