,

Lakhimpur: तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, 8 यात्री घायल

Lakhimpur

Report By: Vikas Gupta, Edit By: Priyanshi Soni

Lakhimpur: लखीमपुर खीरी जिले में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक तेज रफ्तार बस साइड देने के दौरान अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसा लखीमपुर–ढकेरवा मार्ग पर मुरादनगर के पास हुआ, जहां आयुष ट्रांसपोर्ट्स की बस यूपी 31 टी 2759 क्रॉसिंग के दौरान संतुलन खो बैठी।

Lakhimpur: बस में मची चीख-पुकार

बस पलटते ही अंदर बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में कुल 8 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला गया।

घायलों को अस्पताल भेजा गया

सभी घायलों को एंबुलेंस की सहायता से स्थानीय सीएचसी भेजा गया। इनमें से दो यात्रियों का इलाज फूलबहेड़ सीएससी में किया जा रहा है, जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल यात्रियों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

डीएम-एसपी ने लिया घायलों का हाल

घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल, पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा और सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों का हाल जाना और चिकित्सकों से इलाज की जानकारी लेकर समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

प्रशासन ने दिया मदद का आश्वासन

डीएम और एसपी ने घायलों व उनके परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Lucknow: योगी सरकार ने 455 लेखपालों को दी पदोन्नति, बने राजस्व निरीक्षक

Report by: Vandana Rawat Lucknow: योगी सरकार ने प्रदेश में राजस्व प्रशासन…

Imran Khan की रिहाई के लिए इस्लामाबाद की ओर बढ़ा पीटीआई का मार्च, शहबाज सरकार सख्त

Imran Khan: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई को लेकर…

LUCKNOW: ‘स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश’ बना यूपी: सीएम योगी

Report by: Vandana Rawat LUCKNOW: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वस्थ-सक्षम उत्तर प्रदेश'…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. बिलासपुर में ‘गुंडी गैंग’ की…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…