ग्वालियर में कांग्रेस का संविधान सत्याग्रह, अंबेडकर प्रतिमा स्थापना की मांग पर भूख हड़ताल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
ग्वालियर अंबेडकर प्रतिमा विवाद

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने बुधवार को ग्वालियर में ‘संविधान सत्याग्रह’ और एक दिन की भूख हड़ताल कर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा ग्वालियर हाईकोर्ट परिसर में लगाने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने इसे संविधान और सामाजिक न्याय की रक्षा की लड़ाई बताया।

कौन-कौन रहे प्रदर्शन में शामिल?

इस बड़े आंदोलन में कांग्रेस के दिग्गज नेता और विधायक शामिल हुए। मुख्य रूप से ये नेता मौजूद रहे:

  • हरीश चौधरी – मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रभारी
  • दिग्विजय सिंह – पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद
  • जीतू पटवारी – प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष
  • उमंग सिंघार – नेता प्रतिपक्ष
  • कमलेश्वर पटेल – कांग्रेस वर्किंग कमेटी सदस्य
  • संजय दत्त – प्रदेश सह-प्रभारी
  • हेमंत कटारे, गोविंद सिंह, एनपी प्रजापति, सज्जन सिंह वर्मा, जयवर्धन सिंह सहित अन्य विधायक और पूर्व मंत्री

कांग्रेस का आरोप – सरकार संविधान विरोधी

सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी ने कहा,
“डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा लगाने की अनुमति पहले ही प्रशासन से मिल चुकी है। बावजूद इसके, इसे रोकना एक सोची-समझी साजिश और संविधान विरोधी ताकतों की चाल है। कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी।”

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सीधे तौर पर सरकार पर हमला बोलते हुए कहा,
“अगर सरकार अंबेडकर जी की प्रतिमा लगाने से पीछे हटती है तो यह साफ संकेत होगा कि सरकार की मंशा संविधान और अंबेडकर विरोधी है। संघ परिवार ने कभी संविधान को नहीं माना और आज भी वही मानसिकता है। कांग्रेस संविधान बचाने के लिए प्रतिबद्ध है।”

जीतू पटवारी का भाजपा पर तीखा हमला

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा,
“भाजपा काले दिवस मनाकर आपातकाल की याद दिला रही है, लेकिन उसे यह भी बताना चाहिए कि मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा दलित बहनें लापता हो रही हैं। यह राज्य दलितों पर अत्याचार की राजधानी बन गया है। भाजपा ने 12-13 सरकारें गिराने के लिए 600 विधायकों की खरीद-फरोख्त की। अगर यह काला दिवस नहीं है तो और क्या है?”

यह सिर्फ प्रतिमा की नहीं, संविधान की लड़ाई – उमंग सिंघार

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि यह आंदोलन केवल अंबेडकर प्रतिमा की स्थापना के लिए नहीं है, बल्कि सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा के लिए है। कांग्रेस संविधान को कमजोर करने वाली ताकतों से हर स्तर पर संघर्ष करेगी।

कांग्रेस का ऐलान – संघर्ष तब तक जारी रहेगा

कांग्रेस नेताओं ने भाजपा-आरएसएस पर बाबासाहेब अंबेडकर के योगदान को कमतर करने और समाज में जातीय वैमनस्य फैलाने का आरोप लगाया। नेताओं ने कहा कि ये ताकतें अंबेडकर की विचारधारा से डरती हैं और देश को जातीय नफरत की आग में झोंकना चाहती हैं। कांग्रेस समानता पर आधारित समाज निर्माण के लिए संघर्ष जारी रखेगी।

कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि जब तक डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा ग्वालियर हाईकोर्ट परिसर में स्थापित नहीं होती, यह संघर्ष जारी रहेगा।

ChattisgarhNews:एनएमडीसी खदान में हुआ हादसा

रिपोर्टर: आज़ाद सक्सेना दंतेवाड़ा जिले के बचेली स्थित नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन

Khatushyam: चार दिन में 6 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा श्याम के दर्शन

Khatushyam : धार्मिक नगरी खाटू धाम में आयोजित बाबा श्याम का आठ

Ultrasound Facility at District Hospital: एमसीबी जिला चिकित्सालय में शुरू हुई सोनोग्राफी जांच सुविधा

Ultrasound Facility at District Hospital: सप्ताह में दो दिन मिलेगी सोनोग्राफी सेवा,

RaigarhNews : बंद कमरे से युवक की खून से लथपथ लाश मिली, हत्या या आत्महत्या?

संवाददाता– भूपेन्द्र गबेल RaigarhNews : रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में