,

ग्वालियर: बीजेपी पार्षद अपर्णा पाटिल का अल्टीमेटम, 15 दिन में सड़कें नहीं बनीं तो बहाऊंगी अपना खून

- Advertisement -
Ad imageAd image
ग्वालियर: बीजेपी पार्षद अपर्णा पाटिल का अल्टीमेटम, 15 दिन में सड़कें नहीं बनीं तो बहाऊंगी अपना खून

ग्वालियर में खराब सड़कों से परेशान बीजेपी पार्षद अपर्णा पाटिल ने नगर निगम प्रशासन को खुली चेतावनी दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कहा कि अगर 15 दिनों के भीतर सड़कें ठीक नहीं हुईं, तो वह निगम कार्यालय के सामने अपना खून बहाकर विरोध दर्ज कराएंगी।

ग्वालियर के बसंत विहार क्षेत्र की सड़कों की बदहाल स्थिति को लेकर बीजेपी पार्षद अपर्णा पाटिल ने नगर निगम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि इन सड़कों की खराब हालत की वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं। कई लोग घायल हो चुके हैं, फिर भी प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा।

पाटिल ने बताया कि क्षेत्र के लोग पूरे टैक्स का भुगतान करते हैं, लेकिन उन्हें सड़क जैसी बुनियादी सुविधा तक नहीं मिल रही। उन्होंने दावा किया कि पिछले तीन वर्षों से वह इस क्षेत्र की सड़कों के निर्माण के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं, मगर सुनवाई नहीं हो रही है।

पार्षद ने नगर निगम को 15 दिनों की समय सीमा देते हुए कहा:

“यदि इस अवधि में सड़कों की मरम्मत नहीं हुई, तो मैं निगम कार्यालय के सामने अपना खून बहाकर विरोध करूंगी।”

Firozabad FIR: गांधी पार्क चौराहे पर मारपीट का मामला, शिकायत के आधार पर FIR दर्ज

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad FIR थाना उत्तर क्षेत्र स्थित गांधी पार्क

Datia Flood: पहुँज नदी का जलस्तर बढ़ने से डूबा पुल, यूपी-एमपी का संपर्क टूटा

Datia Flood : दतिया जिले में लगातार हुई मूसलाधार बारिश के बाद

दिल्ली छोड़ने की तैयारी में Rishabh Pant? आधी रात CM धामी से कर दी खास अपील

Rishabh Pant: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत उत्तराखंड में

रणबीर-यश की ‘Ramayana’ पर आया बड़ा अपडेट, रिलीज को लेकर खत्म हुआ सस्पेंस

Ramayana: नितेश तिवारी के निर्देशन में तैयार हो रही ‘रामायण’ इस समय

Rishabh Pant Land Request: उत्तराखंड में बसना चाहते हैं ऋषभ पंत, आधी रात को सीएम धामी से मांगी मदद

Rishabh Pant Land Request भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत