,

Gwalior : एक बाइक पर सात नाबालिग सवार, वायरल वीडियो ने बढ़ाई चिंता

Gwalior

Report: Arvind Chouhan


मेला रोड पर दिखी खतरनाक लापरवाही

Gwalior शहर के मेला रोड पर सोमवार शाम एक हैरान करने वाला दृश्य सामने आया, जब एक ही बाइक पर सात लोग सवार होकर तेज रफ्तार में जाते नजर आए। यह नजारा किसी फिल्मी दृश्य जैसा लगा, लेकिन यह हकीकत थी। राहगीरों और पीछे चल रहे वाहन चालकों के लिए यह स्थिति बेहद खतरनाक साबित हो सकती थी।


वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Gwalior पीछे चल रहे वाहनों के चालकों ने इस जोखिम भरे सफर का वीडियो बना लिया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि बाइक पर बैठे सभी बच्चे नाबालिग हैं और यातायात नियमों की पूरी तरह अनदेखी की जा रही है।


पुलिस ने शुरू की तलाश, कार्रवाई के संकेत

Gwalior वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है। बाइक चालक की पहचान कर उसे तलाशने की कोशिश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस तरह की लापरवाही किसी बड़े हादसे को जन्म दे सकती थी और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Read this: Indore : ई-रिक्शा संचालन पर सख्ती को लेकर विरोध, चालकों ने सौंपा ज्ञापन

Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार इन 5 आदतों को माना गया है अवगुण, जानें क्या कहता है नीतिशास्त्र

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में व्यक्ति के स्वभाव, व्यवहार, रिश्तों…