,

Gwalior 12 January: प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट का विश्वास: 2047 तक विकसित भारत का सपना साकार होगा

- Advertisement -
Ad imageAd image
Gwalior

Report: Arvind Chouhan

युवा शक्ति और देश की प्रगति
Gwalior : ग्वालियर जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि भारत युवा देश होने के नाते विज्ञान, प्रौद्योगिकी और कृषि के क्षेत्र में पूरी दुनिया के लिए मिसाल बनेगा। उन्होंने यह बात सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। उनका कहना था कि देश 2047 तक विकसित भारत बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

जी राम जी योजना: रोजगार की गारंटी
Gwalior प्रभारी मंत्री ने बताया कि जी राम जी योजना के तहत समाज के कमजोर और गरीब वर्ग के लोगों को अब 125 दिन रोजगार की गारंटी मिलेगी। पहले मनरेगा योजना में यह 100 दिन थी। उन्होंने इसे विकसित भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम करार दिया। साथ ही इंदौर में हुई घटना पर उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन सरकार की प्राथमिकता साफ और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना और बीमार हुए लोगों का इलाज करना है।

कृषि क्षेत्र और वैश्विक नेतृत्व
Gwalior सिलावट ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है। कृषि क्षेत्र में मुख्यमंत्री का लक्ष्य है कि 2028-29 तक कृषि का रकबा 54 लाख हेक्टेयर से बढ़ाकर 100 लाख हेक्टेयर किया जाएगा। यह योजना कृषि क्षेत्र की समृद्धि और देश की वैश्विक पहचान को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

Read this: Sharda River Erosion Pilibhit: शारदा नदी कटान को लेकर ग्रामीणों का धरना, डीएम के आश्वासन पर खत्म हुआ आंदोलन

Shiprocket Share Price : शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, ₹97 के IPO से ₹131 पर लिस्ट हुआ शेयर

Shiprocket Share Price : ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स कंपनी Shiprocket ने शेयर बाजार में

Jharkhand छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरीं कुनिका सदानंद, PM CARES Fund को लेकर PM मोदी को दिया सुझाव

Jharkhand: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. बिलासपुर जोन के स्टेशनों