Report: Arvind Chouhan
घर के बाहर अपहरण का मामला
Gwalior : थाटीपुर थाना क्षेत्र के दर्पण कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय प्रथम राठौर अपने घर के पास टहल रहे थे, तभी बिना नंबर प्लेट वाली लक्जरी कार में बैठे तीन बदमाश उनसे सिरोल टाउनशिप का रास्ता पूछते हैं। प्रथम ने रास्ता बताया, लेकिन बदमाश उसे कार में बैठा ले गए और हाईवे पर अपहरण कर लिया।
पैसे और मोबाइल की लूट
Gwalior हाइवे पर बदमाशों ने प्रथम से पैसे की मांग की और जेबें टटोलीं, लेकिन पैसे न मिलने पर उनका मोबाइल छीन लिया। साथ ही धमकी दी कि शिकायत की तो जान से मार देंगे। प्रथम बाद में घर लौट आया और पिता के पूछने पर घटना बताई, जिसके बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।
पुलिस ने बदमाशों को पकड़ा
Gwalior पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन से तीनों बदमाशों का सुराग पाया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान रोहित चौधरी, विक्रम जादौन और विवेक के रूप में हुई, जो आगरा के निवासी हैं और सेल्फ ड्राइविंग कार से ग्वालियर आए थे। पुलिस ने लूटे गए मोबाइल को बरामद कर जप्त कर लिया है और तीनों को जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Read this: Bihar : गया की हैरान कर देने वाली गड़बड़ी: महिला पार्षद जिंदा, लेकिन सरकारी रिकॉर्ड में मृत!





