गुजरात एटीएस को बड़ी सफलता: अलकायदा मॉड्यूल की मास्टरमाइंड महिला गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

अहमदाबाद। आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए गुजरात आतंकवाद निरोधी दस्ते (ATS) ने एक महत्वपूर्ण कामयाबी हासिल की है। पिछले सप्ताह गिरफ्तार किए गए चार संदिग्ध आतंकियों से मिली जानकारी के आधार पर अब एटीएस ने अलकायदा से जुड़े आतंकी नेटवर्क की मुख्य साजिशकर्ता शमा परवीन को भी बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है।

ऑनलाइन टेरर मॉड्यूल की मास्टरमाइंड थी शमा परवीन
गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी ने जानकारी दी कि गिरफ्तार महिला आतंकी शमा परवीन अत्यंत कट्टरपंथी विचारधारा से प्रेरित थी और ऑनलाइन आतंकी मॉड्यूल्स को संचालित कर रही थी। उसके पास से कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद हुए हैं, जिनमें पाकिस्तान से संपर्कों के स्पष्ट प्रमाण मिले हैं। मंत्री ने बताया कि एटीएस की सक्रियता से अब तक अलकायदा इंडियन सबकॉंटिनेंट (AQIS) से जुड़े कुल पांच आतंकियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

चार आतंकियों की पहले हुई थी गिरफ्तारी
इससे पहले गुजरात एटीएस ने देश के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर AQIS से जुड़े चार संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया था। इनमें से दो गुजरात से, एक दिल्ली और एक नोएडा से पकड़ा गया था। सभी की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच है। जांच में सामने आया कि ये आतंकी भारत में बड़े हमले की योजना बना रहे थे और आपस में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से संपर्क में थे। इनके विदेशी संपर्क और सीमा पार नेटवर्क के भी सबूत मिले हैं।

आतंकी संगठन AQIS पर एटीएस की नजर
गुजरात एटीएस ने इस ऑपरेशन के बाद बयान जारी कर बताया कि AQIS से जुड़े इस नेटवर्क को खत्म करने की दिशा में यह एक बड़ी सफलता है। जांच एजेंसियों को आशंका है कि ये आतंकी भारत में किसी संवेदनशील स्थान पर हमले की फिराक में थे। एटीएस का कहना है कि इस पूरे मॉड्यूल की गहराई से जांच की जा रही है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां संभव हैं।

2023 में भी सामने आया था AQIS मॉड्यूल
गौरतलब है कि वर्ष 2023 में भी AQIS से संबंध रखने के आरोप में अहमदाबाद से चार बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया था। ये लोग फर्जी पहचान के जरिए भारत में रह रहे थे और आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की तैयारी में थे।

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें (CG Top 10) CG: 1. फॉरेस्ट

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें (MP Top 10) MP: 1. होली

Horoscope: 28-02-26

Horoscope: जानें आज का राशिफल Horoscope: मेष राशि: आज का राशिफलआज का

Lucknow : यूपी में होली का डबल धमाका: कर्मचारियों को समय से पहले वेतन और 3 दिन का अवकाश

Lucknow होली के रंगोत्सव को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विशेष

ANGANWADI PROTEST 27 Forbury : आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट घेराव, विधानसभा घेराव की चेतावनी

ANGANWADI PROTEST : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं

GWALIOR : कोचिंग के बाहर साइकिल चोरी करने वाली गैंग गिरफ्तार, 6 साइकिल बरामद

GWALIOR : कोचिंग सेंटरों के बाहर से छात्रों की साइकिल चोरी करने

Rail Line Fire: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में रेल निर्माण यार्ड में भीषण आग, करोड़ों का नुकसान

report by: Prayas Rail Line Fire: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में पेंड्रारोड-गेवरोड नई रेल

Bhiwani में अतिक्रमण पर नगर परिषद सख्त, मुनादी कर हटाने के निर्देश

Report by: JD Duggal Bhiwani: भिवानी में अतिक्रमण को लेकर नगर परिषद

Roorkee: किशनपुर जमालपुर में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, जमकर पथराव; वीडियो वायरल

Report by: Salman Malik Roorkee: रुड़की के भगवानपुर कोतवाली क्षेत्र के किशनपुर

President Droupadi Murmu ने जैसलमेर में प्रचंड हेलीकॉप्टर में भरी उड़ान, रचा इतिहास

President Droupadi Murmu: राजस्थान के जैसलमेर में शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

Chhapra : शोक में डूबा सारण: ड्यूटी के दौरान एनएसजी कमांडो प्रकाश यादव का निधन

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Chhapra बिहार के सारण जिले के मांझी प्रखंड

Jharkhand : पूर्व सीएम चंपई सोरेन के पोते बीर सोरेन पंचतत्व में विलीन

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jharkhand झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पैतृक