,

GOVT JOB: DSSSB के लिए करें आवेदन, सरकारी नौकरी,सैलरी लाखों में…

GOVT JOB: Apply for DSSSB, government job, salary in lakhs...

सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। सरकार ने दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) की ओर से लाइब्रेरियन पदों पर भर्ती (DSSSB Librarian Recruitment 2025) निकाली गई है। जो भी अभ्यर्थी इस पद के लिए पात्रता पूरी करते हैं और इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वे 9 जनवरी 2025 दोपहर 12 बजे से ऑनलाइन माध्यम से आवेदन पत्र भर सकेंगे। एप्लीकेशन फॉर्म ऑफिशियल वेबसाइट dsssbonline.gov.in पर जाकर भरा जा सकेगा। आवेदन पत्र भरने की लास्ट डेट 7 फरवरी 2025 रात्रि 11 बजे तक जारी रहेगी। फॉर्म भरने से पहले पात्रता की जांच अवश्य कर लें।

परीक्षा में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को चयनित होने के लिए परीक्षा में भाग लेना होगा। एग्जाम में ऑब्जेक्टिव/ बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्नों की कुल संख्या 200 होगी, प्रत्येक सवाल के लिए 1 अंक निर्धारित है। प्रश्न पत्र हल करने लिए उम्मीदवारों को 120 मिनट यानी कि 2 घंटे का समय प्रदान किया जाएगा, पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के उम्मीदवारों को अतिरिक्त समय दिया जायेगा। प्रश्न पत्र में जनरल एप्टीट्यूड से 50 प्रश्न, जनरल नॉलेज से 50 प्रश्न, अंग्रेजी भाषा से 50 प्रश्न और लाइब्रेरी साइंस विषय से 50 प्रश्न पूछे जाएंगे।

आवेदन शुल्क
इस भर्ती में आवेदन के साथ ही सामान्य, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये का भुगतान करना होगा। इसके अलावा एससी, एसटी, पीएच एवं महिला उम्मीदवारों के लिए शुल्क तय नहीं किया गया है। अर्थात इस श्रेणी के अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। अनारक्षित श्रेणी के आवेदकों को 100 रुपये शुल्क का भुगतान करना आवश्यक है, जबकि महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पीडब्ल्यूडी यानी विकलांग और पूर्व सैनिक श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है।

ऐसे करें आवेदन
सबसे पहले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, इसके बाद होमपेज पर संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करें, इसके बाद उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरें, फिर सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें, आखिरी में डाउनलोड कर एक प्रिंट आउट ले लें।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 25 नवंबर 2026 का दिन बुधवार है। ज्योतिषीय गणना…

CM Yogi : योगी सरकार की योजना से 2 मासूमों को मिली आवाज, खिलखिला उठा बचपन

CM Yogi : योगी सरकार के राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम से कानपुर…

CM Hemant Soren देश के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा लुगू बुरू, घांटा बाड़ी धोरोमगाढ़ : मुख्यमंत्री

CM Hemant Soren लुगू बुरू घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ राजकीय महोत्सव और अंतरराष्ट्रीय संताल…

Haldwani News : उद्योगपति से 7 करोड़ की कथित वसूली का आरोप, महिला समेत 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज

रिपोर्ट: दीपक अधिकारी, हल्द्वानी Haldwani News : उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक…

Punjab में 6 साल बाद फिर साथ आए BJP और अकाली दल, 2029 तक नशामुक्त राज्य बनाने का किया वादा

Punjab: पंजाब की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। करीब…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 24 नवंबर 2026, मंगलवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय…

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुए अहम फैसले, 7 हजार करोड़ से होगा प्रदेश का विकास

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को मंत्रि-परिषद की…