by: digital desk
Gold Silver Price Today : नई दिल्ली, 20 मार्च 2026, सोने और चांदी की कीमतों में शुक्रवार को फिर से मजबूती देखने को मिली है। पिछले दिन आई भारी गिरावट के बाद बाजार में करीब 3% तक की रिकवरी दर्ज की गई। वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव और मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच निवेशकों ने एक बार फिर सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की ओर रुख किया है।
Gold Silver Price Today : MCX पर सोना-चांदी में उछाल
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, 2 अप्रैल 2026 डिलीवरी वाला सोना वायदा लगभग ₹3,151 की बढ़त के साथ ₹1,48,105 प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं, 5 मई 2026 का चांदी वायदा करीब ₹7,937 चढ़कर ₹2,39,397 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।
Gold Silver Price Today : प्रमुख शहरों में सोने के भाव (10 ग्राम)
- दिल्ली: 24 कैरेट ₹1,50,420 | 22 कैरेट ₹1,37,890
- मुंबई/कोलकाता: 24 कैरेट ₹1,50,270 | 22 कैरेट ₹1,37,740
- बेंगलुरु/हैदराबाद: 24 कैरेट ₹1,50,270 | 22 कैरेट ₹1,37,740
- चेन्नई: 24 कैरेट ₹1,51,630 | 22 कैरेट ₹1,38,990
- भोपाल: 24 कैरेट ₹1,54,690 l 22 कैरेट ₹1,44,960
- चांदी के दाम लगभग ₹26,500 प्रति 100 ग्राम

Gold Silver Price Today : चांदी का ताजा रेट
देश के प्रमुख शहरों जैसे दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में चांदी की कीमत लगभग ₹2,59,900 प्रति किलो है, जबकि चेन्नई में यह ₹2,64,900 प्रति किलो तक पहुंच गई है।

Gold Silver Price Today : क्यों आई कीमतों में तेजी?
विशेषज्ञों का कहना है कि हालिया गिरावट के बाद बाजार में सुधार हुआ है। मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने की उम्मीद और सुरक्षित निवेश की मांग ने कीमतों को सहारा दिया है। हालांकि, डॉलर की मजबूती और ऊंची ब्याज दरें अब भी बाजार पर दबाव बनाए हुए हैं।
Gold Silver Price Today : रिकॉर्ड हाई से अभी भी सस्ते दाम
हालांकि आज तेजी दिख रही है, लेकिन सोना और चांदी अभी भी अपने ऑल-टाइम हाई से काफी नीचे हैं।
सोना अपने लगभग ₹1,83,000 के उच्च स्तर से करीब ₹35,000 सस्ता चल रहा है।
चांदी भी अपने करीब ₹4,20,000 के रिकॉर्ड स्तर से लगभग ₹1.80 लाख नीचे है।
Gold Silver Price Today : निवेश के लिए क्या है संकेत?
विशेषज्ञों के अनुसार, MCX पर सोने के लिए ₹1,50,000 से ₹1,52,000 का स्तर मजबूत रेजिस्टेंस बना हुआ है। जब तक कीमतें इस स्तर से ऊपर स्थिर नहीं होतीं, तब तक बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। ऐसे में मौजूदा कीमतें लंबी अवधि के निवेशकों के लिए अवसर साबित हो सकती हैं, लेकिन खरीदारी से पहले बाजार की दिशा पर नजर रखना जरूरी है।





