Gold- Silver Price: सोना ₹3,362 और चांदी ₹15,236 महंगी, 23 फरवरी को दर्ज हुई तेज बढ़त

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Gold Silver Price

Gold- Silver Price: सोने और चांदी के बाजार में सोमवार को तेज बढ़त दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 3,362 रुपए बढ़कर ₹1,58,428 हो गया। इससे पहले यह ₹1,55,066 पर था।

साथ ही, एक किलो चांदी की कीमत 15,236 रुपए बढ़कर ₹2,65,550 हो गई। कल इसकी कीमत ₹2,50,314 थी। एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि आने वाले दिनों में सोने-चांदी की कीमतों में और तेजी आ सकती है।

Gold- Silver Price: इस साल सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव

2026 में अब तक सोना 25,000 रुपए और चांदी 35,000 रुपए महंगी हो चुकी है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने ₹1.76 लाख और चांदी ने ₹3.86 लाख प्रति किलो का ऑल टाइम हाई भी बनाया था।

सोने-चांदी की चाल 2026 (₹):

तारीखसोना (10 ग्राम)चांदी (1 किलो)
31 दिसंबर 20251,33,1952,30,420
10 जनवरी 20261,37,1222,42,808
20 जनवरी 20261,47,4093,09,345
30 जनवरी 20261,65,7953,39,350
10 फरवरी 20261,56,2552,59,100
20 फरवरी 20261,55,0662,50,314
23 फरवरी 20261,58,4282,65,550

नोट: सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत प्रति किलो में है।

कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत

कैरेटभाव (₹/10 ग्राम)
241,58,428
221,45,120
181,18,821
1492,680

देश के प्रमुख शहरों में सोने का भाव

शहर10 ग्राम 24 कैरेट
दिल्ली1,61,500
मुंबई1,61,350
कोलकाता1,61,350
चेन्नई1,62,110
जयपुर1,61,500
भोपाल1,61,400
पटना1,61,400
लखनऊ1,61,500
रायपुर1,61,350
अहमदाबाद1,61,400

Gold- Silver Price: 2025 में सोना और चांदी की कीमतें

Gold- Silver Price

2025 में सोने की कीमत में 75% की बढ़त देखी गई। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹76,000 था, जो 31 दिसंबर 2025 को ₹1,33,195 पर पहुंच गया।
चांदी इस दौरान 167% बढ़ी। 31 दिसंबर 2024 को 1 किलो चांदी ₹86,000 थी, जो साल के अंत में ₹2,30,420 हो गई।

Gold- Silver Price: 2026 में और बढ़ सकती है कीमत

इन्वेस्टमेंट बैंकिंग कंपनी UBS के अनुसार, सोने की मांग 2026 में और बढ़ सकती है। साल के मध्य तक सोना 6,200 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है, जो रुपए के हिसाब से 10 ग्राम ₹1.80 लाख तक जा सकता है।

Gold- Silver Price: सोना खरीदते समय ध्यान रखने योग्य बातें

  1. सर्टिफाइड गोल्ड खरीदें: हमेशा BIS हॉलमार्क वाला गोल्ड ही खरीदें। हॉलमार्क में कैरेट और अल्फान्यूमेरिक नंबर (जैसे AZ4524) लिखा होता है।
  2. कीमत क्रॉस-चेक करें: खरीदते समय सोने का सही वजन और उस दिन का भाव अलग-अलग सोर्सेज (जैसे IBJA) से चेक करें। 24, 22 और 18 कैरेट सोने की कीमत अलग-अलग होती है।

read also: PM Modi Israel Visit: 25 फरवरी से पीएम मोदी का दो दिवसीय इजरायल दौरा, नेतन्याहू और राष्ट्रपति हर्जोग से करेंगे अहम मुलाकात

- Advertisement -
Ad imageAd image

Caste Certificate Controversy: प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते के जाति प्रमाण पत्र पर विवाद

Caste Certificate Controversy: जिला स्तरीय सत्यापन समिति ने सुनवाई का अधिकार माना,

Gariaband Medicine Dump Case: गरियाबंद में सड़क किनारे मिला सरकारी दवाइयों का जखीरा

Gariaband Medicine Dump Case: मैनपुर क्षेत्र की आमानाला नदी के नीचे मिली

Ram Navami Festival Bhilai: भिलाई में 1100 से अधिक ध्वजवाहकों का सम्मान

Ram Navami Festival Bhilai: 41वें वर्ष में प्रवेश, श्रीराम चौक खुर्सीपार मैदान

Toxic: कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ में संजीदा शेख की एंट्री, 19 मार्च को होगी रिलीज

Toxic: कन्नड़ स्टार यश की अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स'

Kathmandu के पास त्रिशूली नदी में देर रात बस हादसा, 18 लोगों की मौत

Kathmandu: नेपाल के काठमांडू से करीब 90 किलोमीटर दूर एक दर्दनाक सड़क

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें... CG: आज से छत्तीसगढ़ विधानसभा

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. MP: भोपाल के स्नूकर क्लब