Gold Price Today: सोना ₹1.58 लाख के पार, दो दिन में ₹9,412 महंगा,चांदी में भी ₹9,573 का उछाल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Gold-Silver Price

Gold Price Today: देश में सोने-चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेज उछाल देखने को मिला है। 4 फरवरी को सर्राफा बाजार में सोना और चांदी दोनों महंगे हो गए। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव ₹6,629 की तेजी के साथ ₹1,58,158 पर पहुंच गया है। बीते दो दिनों में सोना कुल ₹9,412 महंगा हो चुका है।

Gold Price Today: चांदी की कीमत में भी जबरदस्त उछाल

आज चांदी की कीमत में भी बड़ी बढ़त दर्ज की गई। चांदी ₹9,573 बढ़कर ₹2,73,538 प्रति किलो पर पहुंच गई है। दो दिन में चांदी के दाम में कुल ₹14,038 का इजाफा हुआ है। इससे पहले चांदी की कीमत ₹2,63,965 प्रति किलो थी।

Gold-Silver Price Today

जनवरी में बना था ऑल टाइम हाई

सर्राफा बाजार में

  • 29 जनवरी को सोने ने ₹1,76,121 प्रति 10 ग्राम
  • और चांदी ने ₹3,85,933 प्रति किलो

का रिकॉर्ड हाई बनाया था। इसके बाद कीमतों में गिरावट आई थी, लेकिन अब एक बार फिर तेजी लौट आई है।

लगातार दूसरे दिन सोना-चांदी में तेजी

सोने-चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन तेजी देखने को मिली है। इससे पहले 30 जनवरी, 1 और 2 फरवरी को मुनाफावसूली के चलते दोनों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई थी। अब निवेशक दोबारा सर्राफा बाजार की ओर लौट रहे हैं।

सस्ते दामों पर निवेश कर रहे खरीदार

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, पिछले तीन कारोबारी सत्रों में सोना करीब 15% तक टूट गया था। जैसे ही कीमतें स्थिर हुईं, निवेशकों ने कम दामों पर खरीदारी शुरू कर दी। हालांकि विशेषज्ञों की सलाह है कि अभी सोने-चांदी में एकमुश्त निवेश से बचें और चरणबद्ध तरीके से निवेश करें।

Gold Price Today

Gold Price Today: ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय रखें ये 2 जरूरी बातें

सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा BIS हॉलमार्क वाला सर्टिफाइड सोना ही खरीदें। हॉलमार्क अल्फान्यूमेरिक कोड (जैसे AZ4524) में होता है, जिससे सोने की शुद्धता और कैरेट की जानकारी मिलती है।

Gold Price Today: कीमत जरूर क्रॉस चेक करें

खरीदारी से पहले सोने का वजन और उस दिन का रेट IBJA जैसी विश्वसनीय वेबसाइट से जरूर मिलान करें। 24, 22 और 18 कैरेट सोने के दाम अलग-अलग होते हैं।

uttar pradesh : अयोध्या महायज्ञ में आग, फायर ब्रिगेड ने समय रहते काबू पाया

uttar pradesh : रामनवमी महायज्ञ में अफरा-तफरी, हताहत नहीं उत्तर प्रदेश के

Bhopal : मुख्यमंत्री डॉ. यादव वनों की समृद्धि और जैव विविधता के प्रति संवेदनशील

Bhopal : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वन्य जीव संरक्षण

Gwalior : केआरजी कॉलेज की ऐतिहासिक बावड़ी का कायाकल्प: दो दिवसीय जल संरक्षण अभियान का आगाज़

Gwalior : प्रतिष्ठित शासकीय कमला राजा कन्या स्नातकोत्तर (KRG) स्वशासी महाविद्यालय में

Raipur : PCC चीफ दीपक बैज का आरोपों का बृहद बयान

Raipur : आबकारी विभाग में पावर सप्लाई और वित्तीय भ्रष्टाचार पर बड़ा

Bhopal : नेहरू नगर को मिलेगी मंगल भवन की सौगात, किशन सूर्यवंशी ने किया भूमिपूजन

Bhopal के नेहरू नगर डी-सेक्टर में अब सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों के

volleyball tournament : पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास का भव्य आयोजन

volleyball tournament : सतना में बॉलीबाल टूर्नामेंट 2026 का शुभारंभ, खिलाड़ियों में

Chhattisgarh News : पश्चिम एशिया तनाव के बीच छत्तीसगढ़ अलर्ट, मुख्यमंत्री ने की उच्चस्तरीय बैठक

Chhattisgarh News : सप्लाई व्यवस्था की समीक्षा, अधिकारियों को सतर्क रहने के

Bhopal News: अब बदलेगा भोपाल के इकबाल मैदान का नाम!

Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में इकबाल मैदान का नाम

India crisis management: प्रधानमंत्री मोदी की मुख्यमंत्रियों संग अहम बैठक

India crisis management: पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र की नजर, राज्यों से

Prayagraj : शादीशुदा पुरुष का लिव-इन में रहना अपराध नहीं

Prayagraj इलाहाबाद हाई कोर्ट ने एक ऐतिहासिक टिप्पणी करते हुए कहा है

Indore: तेजाजी नगर के पटेल मार्केट में भीषण आग, तीन दुकानें जलकर खाक

Report: Devendra Jaiswal Indore इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र स्थित पटेल

Legal Awareness Camp: भोपाल में 29 मार्च को वृहद विधिक जागरूकता शिविर, कैरियर कॉलेज में होगा आयोजन

Legal Awareness Camp: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) नई दिल्ली और मध्यप्रदेश

Ranchi राहत की पटरी: रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर फिर दौड़ी ट्रेनें, सफल ट्रायल के बाद सेवाएं बहाल

रिपोर्टर :- अमित वर्मा Ranchi झारखंड के रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर पिछले कई