,

सोने के भाव 79,450 रुपये, चांदी 91,450 रुपये के करीब

नई दिल्ली : लगातार दो दिन की तेजी के बाद गुरुवार को सोने-चांदी के वायदा भाव नरम पड़ गए। दोनों के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले। गुरुवार को सोने के वायदा भाव 79,450 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 91,450 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना-चांदी नरमी के साथ कारोबार कर रहे हैं। सोने के वायदा भाव की शुरुआत सुस्ती के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का बेंचमार्क फरबरी कॉन्ट्रेक्ट 145 रुपये की गिरावट के साथ 79,419 रुपये के भाव पर खुला। इस समय यह 108 रुपये की गिरावट के साथ 79,455 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 79,464 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 79,393 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने पिछले साल 79,775 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था। चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। एमसीएक्स पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रेक्ट 521 रुपये की गिरावट के साथ 91,423 रुपये पर खुला। इस समय यह 479 रुपये की गिरावट के साथ 91,465 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 91,531 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 91,422 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया।

UPSC 2025: आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू….यह भी पढ़े

Ganja Smuggling : स्लीपर बस में छिपाकर ले जा रहे थे ₹1.75 करोड़ का गांजा, पेंड्रा पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा

रिपोर्ट-प्रयास कैवर्त  Ganja Smuggling : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जिले में मादक पदार्थों की तस्करी…