सोना 78,900 रुपये प्र‎ति दस ग्राम, चांदी 91,700 रुपये के करीब

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

नई दिल्ली : इस सप्ताह के पहले दिन सोमवार को सोने के वायदा कारोबार की शुरुआत सुस्ती के साथ हुई, जबकि चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ खुले। सोमवार को सोने के वायदा भाव 78,900 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 91,700 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे। वै‎श्विक बाजार में सोना सुस्ती और चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रही हैं। सोने के वायदा भाव की शुरुआत नरमी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का बेंचमार्क फरबरी कॉन्ट्रेक्ट 41 रुपये की गिरावट के साथ 78,882 रुपये के भाव पर खुला। इस समय यह 130 रुपये की गिरावट के साथ 78,893 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 78,855 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 78,990 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने पिछले साल 79,775 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था। चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। एमसीएक्स पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रेक्ट 397 रुपये की तेजी के साथ 91,999 रुपये पर खुला। इस समय यह 84 रुपये की तेजी के साथ 91,686 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 91,265 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 91,999 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल चांदी के वायदा भाव ने 1,00081 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। हालांकि चांदी के वायदा भाव बाद में तेजी के साथ कारोबार करने लगे। है। कॉमेक्स पर सोना 2,739.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 2,748.70 डॉलर प्रति औंस था। इस समय यह 3.80 डॉलर की सुस्ती के साथ 2,744.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। कॉमेक्स पर चांदी के वायदा भाव 31.08 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला बंद भाव 31.14 डॉलर था। इस समय यह 0.05 डॉलर की तेजी के साथ 31.19 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

DailyHoroscope : 10 मई 2026 का राशिफल

DailyHoroscope : आज का दिन भावनाओं, निर्णयों और नए अवसरों का संकेत

Mahidpur: ‘लेडी सिंघम’ का बड़ा एक्शन, वन और राजस्व विभाग ने आरा मशीनों पर की छापेमारी

रिपोर्टर : कुशाल ठाकुर Mahidpur उज्जैन जिले के महिदपुर क्षेत्र में अवैध

Sandipani School : देशभर में मॉडल बनेंगे सांदीपनि स्कूल ,सांदीपनि स्कूलों से शिक्षा को नए आयाम

Sandipani School : गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी शिक्षा पर जोर,केंद्रीय शिक्षा मंत्री से मुख्यमंत्री

Disneyland Fair Clash : कोरबा के डिजनीलैंड मेले में हंगामा, दंपत्ति से मारपीट का आरोप

Disneyland Fair Clash : टिकट विवाद के बाद झूला कर्मचारियों और दंपत्ति

Bhopal: CM डॉ. मोहन ने नए सीएम शुभेंदु को दी बधाई, कहा- आज से पश्चिम बंगाल में नवयुग का शुभारंभ

Bhopal: शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री

PWD Commission Controversy: करोड़ों के भुगतान, कमीशनखोरी और मारपीट का CCTV आया सामने

PWD Commission Controversy: 4.65 करोड़ के भुगतान पर विवाद, PWD कर्मचारी पर