,

सोने व चांदी के भाव बढ़े

नई दिल्ली : आम बजट से पहले सोने-चांदी के वायदा कारोबार में शुक्रवार को तेजी देखने को मिल रही है। सोने के वायदा भाव तो बीते कुछ दिनों से नया रिकॉर्ड बना रहे हैं। शुक्रवार को इसके भाव 82,415 रुपये के सार्वज‎निक उच्च स्तर पर पहुंच गए। चांदी के वायदा भाव भी तेजी के साथ खुले। सोने के वायदा भाव 82,400 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 94000 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रेक्ट 145 रुपये की तेजी के साथ 82,199 रुपये के भाव पर खुला। इस समय यह 366 रुपये की तेजी के साथ 82,410 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 82,357 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 82,199 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया।

Ganja Smuggling : स्लीपर बस में छिपाकर ले जा रहे थे ₹1.75 करोड़ का गांजा, पेंड्रा पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा

रिपोर्ट-प्रयास कैवर्त  Ganja Smuggling : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जिले में मादक पदार्थों की तस्करी…