,

सोना और चांदी की कीमतों में पड़ी नरमी

- Advertisement -
Ad imageAd image

नई दिल्ली: घरेलू बाजार में बुधवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट रही। दोनों के वायदा भाव आज नीचे आये। आज सोने के वायदा भाव 84,900 रुपये जबकि चांदी के वायदा भाव 94,000 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी की वायदा कीमतों में कमजोरी रही। सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल अनुबंध आज 597 रुपये की गिरावट के साथ ही 84,926 रुपये के भाव पर खुला। एक समय यह अनुबंध 635 रुपये की गिरावट के साथ 84,888 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के वायदा भाव इसी महीने 86,360 रुपये के सबसे उच्च स्तर पर पहुंचे थे। चांदी के वायदा भाव की शुरुआत आज कमजोर रही। एमसीएक्स पर चांदी का बेंचमार्क मार्च अनुबंध आज 308 रुपये नीचे आकर 94,208 रुपये पर खुला। एक समय यह अनुबंध 527 रुपये की गिरावट के साथ 94,041 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। ये 94,260 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 94,040 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर पर पहुंचा। वहीं पिछले साल चांदी के वायदा भाव ने 1,00081 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने और चांदी के वायदा भाव में कमजोरी रही है। कॉमेक्स पर सोना 2,927 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। इसका पिछला बंद भाव 2,932.60 डॉलर प्रति औंस था। वहीं कॉमेक्स पर चांदी के वायदा भाव 32.25 डॉलर के भाव पर खुले, इसका पिछला बंद भाव प्राइस 32.32 डॉलर था।

UKPSC फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर भर्ती 2025: आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियाँ

रीचर वापसी: सीजन 3 स्ट्रीमिंग विवरण

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की