गोड्डा पुलिस को बड़ी सफलता, अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Godda police got a big success, youth arrested with illegal weapon

BY- ISA AHMAD

गोड्डा जिले के पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी के निर्देश पर शुक्रवार रात एक विशेष एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर मेहरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत भगैया से धमड़ी की ओर एक व्यक्ति के अवैध हथियार के साथ आने की खबर मिलने पर पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई की।

सूचना मिलते ही मेहरमा थाना पुलिस ने मुख्य मार्ग पर जांच चौकी लगाई। कुछ देर बाद एक संदिग्ध बाइक सवार व्यक्ति आता दिखा, जिसे रुकने का इशारा किया गया। लेकिन पुलिस को देखकर वह युवक अंधेरे का फायदा उठाकर भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे मौके पर ही दबोच लिया।

पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर युवक की कमर से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। इसके अतिरिक्त युवक के पास से टीवीएस कंपनी की अपाचे मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया।

गिरफ्तार युवक की पहचान अक्षय कुमार मंडल उर्फ अक्षय कुमार (20 वर्ष), निवासी धमड़ी, के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ मेहरमा थाना कांड संख्या-67/25 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

इस कार्रवाई में मेहरमा थाना प्रभारी सौरभ कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक सत्यदीप कुमार, ब्रह्म सिंह, सहदेव प्रसाद, गोविंद चौधरी, अफसर हुसैन सहित अन्य सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

गोड्डा पुलिस की इस मुस्तैदी से क्षेत्र में अपराध पर लगाम लगाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Horoscope: 31 मार्च 2026

Horoscope: राशिफल आज: मंगलवार को इन राशियों को मिलेगा लाभ, कुछ को

Godda: ढोलिया नदी में मिला 10 वर्षीय बच्ची का शव, रविवार से लापता थी मासूम मोनिका

Godda गोड्डा जिले के मेहरमा थाना अंतर्गत जोगियाचक क्षेत्र में सोमवार को

Chhindwara : निजी स्कूल की मनमानी का शिकार हो रहे मासूम, अंडर कंस्ट्रक्शन भवन में लग रही क्लास

Report: Rakesh Chandwansi Chhindwara सिंगोड़ी जनपद शिक्षा केंद्र अमरवाड़ा के अंतर्गत आने

Raipur Municipal Budget: रायपुर नगर निगम बजट सत्र, महापौर मीनल चौबे पेश करेंगी बजट

Raipur Municipal Budget: Raipur नगर निगम की सामान्य सभा में प्रश्नकाल समाप्त

Omkareshwar आध्यात्मिक यात्रा: प्रसिद्ध भजन गायिका जया किशोरी ने किए बाबा ओंकारेश्वर के दर्शन

Report: Lalit Omkareshwar ओंकारेश्वर: विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता और भजन गायिका जया

gold-silver-price : 18 साल की सबसे बड़ी मासिक गिरावट, जानें आज के ताजा रेट

gold-silver-price : नई दिल्ली, हफ्ते की शुरुआत के साथ ही सोने और

Jaipur Sant Sabha: संतों का अद्भुत संगम, विश्व को दिया एकता और प्रेम का संदेश

Jaipur Sant Sabha: जयपुर में आयोजित संत संसद में देशभर की प्रतिष्ठित