गोवा नाइट क्लब हादसा: बड़ी त्रासदी टल गई, सिक्योरिटी गार्ड ने बताया पूरा घटनाक्रम

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

गोवा: उत्तर क्षेत्र में शनिवार देर रात एक नाइट क्लब में भीषण आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में अधिकतर क्लब और होटल में काम करने वाले कर्मचारी थे, जबकि केवल तीन से चार पर्यटक इस हादसे में जान गंवा बैठे। घटनास्थल पर मौजूद सिक्योरिटी गार्डों का कहना है कि अगर आग कुछ देर बाद लगती, तो नुकसान कई गुना ज्यादा हो सकता था।

भीड़ आने से पहले ही लगी आग, बड़ा नुकसान टला

रात 11 से 12 बजे के बीच आग लगी, उस समय क्लब में भीड़ बेहद कम थी। डीजे और डांसर कार्यक्रम के लिए आने वाले थे और अगले एक-दो घंटे में बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचने वाले थे। सिक्योरिटी गार्डों के अनुसार, यदि आग भीड़ के बीच लगती, तो स्थिति बहुत भयावह हो सकती थी।

धमाके के साथ शुरू हुई आग

बिर्च क्लब के सिक्योरिटी गार्ड संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि उन्होंने अचानक तेज धमाके की आवाज सुनी। बाद में पता चला कि आग सिलेंडर विस्फोट के कारण फैली। एक अन्य गार्ड ने भी यही जानकारी दी। स्थानीय लोग भी तेज धमाका सुनकर मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने एम्बुलेंस और रेस्क्यू टीमों को काम करते देखा।

पुलिस की प्राथमिक जांच

नॉर्थ गोवा पुलिस ने पुष्टि की कि अरपोरा स्थित रोमियो लेन के पास बर्च क्लब में लगी आग से 25 लोगों की मौत हुई है। इनमें 4 पर्यटक और 14 क्लब कर्मचारी शामिल हैं। सात लोग घायल हैं और उनका इलाज जारी है। पुलिस व फायर विभाग आग के कारणों की जांच कर रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अधिकतर लोगों की मौत धुएं से दम घुटने के कारण हुई।

प्रधानमंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान

हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिवारों को दो लाख रुपये तथा घायलों को पचास हजार रुपये आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।यह दुखद घटना इस बात का संकेत है कि यदि आग सुरक्षा मानकों के बीच थोड़ी भी लापरवाही हो, तो परिणाम कितने भयावह हो सकते हैं।

Knife Attack Case: बालोद में पुरानी रंजिश पर चाकूबाजी, युवक पर प्राणघात हमला

Knife Attack Case: बालोद जिले में दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश

Jalaun: बाइक सवार युवक पर हमला, आरोपी फरार

Report by: Monu Jalaun: उत्तरप्रदेश के जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के

Raipur: अमानाका ओवर ब्रिज पर चलती कार में लगी भीषण आग

Raipur: छत्तसीगढ़ के रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में एक खौफनाक

Water Supply Crisis: नई पाइप लाइन बनी मुसीबत, वार्ड 5 में गहराया पेयजल संकट

Water Supply Crisis: कोरिया जिले के नगर पंचायत पटना के वार्ड नंबर

Kanker में बड़ी सफलता, 11 नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

Report by: Prashant Joshi Kanker: छत्तीसगढ़ के काँकेर के पखांजूर क्षेत्र से

AYUSH Center Inspection: बलरामपुर में आयुष केंद्र का निरीक्षण

AYUSH Center Inspection: बलरामपुर में जिला आयुष अधिकारी डॉ. दिलीप कुमार यादव

‘Dhurandhar 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, पहले दिन 102.55 करोड़ का कलेक्शन

'Dhurandhar 2': 19 मार्च को आखिरकार ‘धुरंधर 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हो

CG: Top 10

CG: 1. धर्मांतरण कानून सख्त Chhattisgarh में धर्मांतरण कराने पर उम्रकैद और

MP: Top 10

MP: 1. ईद 21 मार्च को मनाई जाएगी Eid al-Fitr का चांद

Horoscope: 20-03-26

Horoscope: जानें सभी राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना

Chaitra Navratri : चैत्र नवरात्र पर कोडेनार में भक्ति का अनोखा संगम

Chaitra Navratri : पशुपतिनाथ मंदिर में अखंड ज्योत प्रज्वलित, भजन-कीर्तन से गूंजा

Chhattisgarh : सैनिक स्कूल में चयनित 30 विद्यार्थियों का विधानसभा में सम्मान

Chhattisgarh : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं,

Bhandarej road accident : भांडारेज मोड़ पर बाइक की टक्कर से राहगीर और बाइक सवार घायल

Bhandarej road accident : राष्ट्रीय राजमार्ग आगरा-जयपुर रोड पर हादसा; घायल को

Hasya Hathauda 16 : कुर्सी, करप्शन और ‘साहब’ का टशन !

स्वागत है आपका 'हास्य हथौड़ा' के इस ताजा संस्करण में, जहाँ हम

Dausa : दौसा में प्रभारी मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने लिया जिले का विकास कार्यों का जायजा

Dausa : टाउनहॉल में राजस्थान स्थापना दिवस का आयोजन; सांस्कृतिक संध्या में

Ajmer district : अजमेर में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने ली जिला स्तरीय समीक्षा बैठक

Ajmer district : बजट घोषणाओं, फ्लैगशिप योजनाओं और ग्रीष्मकालीन तैयारियों की समीक्षा,